PM Modi Assam Visit: इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का उद्घाटन, वायुसेना चीफ के साथ दिखा पीएम का अलग अंदाज
PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का असम दौरा महत्वपूर्ण है। इसी साल प्रदेश में चुनाव हैं और उसससे कुछ महीने पहले प्रदेश को बड़ी सौगात मिली है। डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास स्थित इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। दोनों शीर्ष हस्तियों के गर्मजोशी से हाथ मिलाने का वीडियो सामने आया है।
प्रधानमंत्री के इस दौरे को पूर्वोत्तर भारत में बुनियादी ढांचे और रणनीतिक क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। डिब्रूगढ़ में विकसित की गई यह इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी राष्ट्रीय सुरक्षा और आपदा प्रबंधन दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

PM Modi Assam Visit: असम और पूर्वोत्तर को पीएम की सौगात
- प्रधानमंत्री मोदी के असम दौरे का व्यापक संदेश पूर्वोत्तर के समग्र विकास से जुड़ा है। हाल के वर्षों में केंद्र सरकार ने सड़क, रेल, हवाई और डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की हैं।
- असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार को 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' के तहत क्षेत्रीय विकास और सामरिक मजबूती से जोड़ा जा रहा है।
- यह सुविधा राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हिस्से को इस तरह तैयार करती है कि जरूरत पड़ने पर लड़ाकू विमान और अन्य सैन्य विमान यहां सुरक्षित रूप से उतर सकें।
- इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में त्वरित सैन्य तैनाती और आपातकालीन प्रतिक्रिया की क्षमता बढ़ेगी।
PM Modi और वायुसेना चीफ के बीच दिखा सम्मान का रिश्ता
प्रधानमंत्री और वायुसेना प्रमुख के बीच हुई मुलाकात ने इस परियोजना के सामरिक महत्व को संकेतों में बता दिया है। पूर्वोत्तर का राज्य होने की वजह से असम सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है।इस तरह की इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप्स देश की सुरक्षा रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, खासकर पूर्वोत्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में।
डिब्रूगढ़ का यह दौरा केवल एक सैन्य सुविधा के निरीक्षण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह संकेत भी देता है कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर को देश की मुख्यधारा के विकास से जोड़ने के मिशन पर काम कर रही है। डिफेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के साथ नागरिक बुनियादी ढांचे में निवेश से क्षेत्र में रोजगार, निवेश और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications