कोरोना लॉकडाउन: PM मोदी ने स्पीच में दिए इम्यूनिटि बढ़ाने के टिप्स, भाषण के बाद क्रैश हुई आयुष मंत्रालय की वेबसाइट
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए देश में लागू लॉकडाउन को विस्तार देने की घोषणा की। ऐसे में 21 दिन को जो लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो जाता उसे 3 मई तक यानि 19 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। संबोधन में पीएम मोदी ने नागरिकों को निर्देश दिया कि वे अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करें।

क्रैश हुई आयुष मंत्रालय की वेबसाइट
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाएं और इन टिप्स के लिए आयुष मंत्रालय की वेबसाइट पर जाएं। ऐसे में भाषण खत्म होने तक वेबसाइट (http://ayush.gov.in/hi) पर इस कदर ट्रैफिक आया कि यह क्रैश हो गई। पीएम मोदी ने अपनी स्पीच में कहा कि, हम धैर्य बनाकर रखेंगे, नियमों का पालन करेंगे तो कोरोना जैसी महामारी को भी परास्त कर पाएंगे। इसी विश्वास के साथ अंत में, मैं आज 7 बातों में आपका साथ मांग रहा हूं। जिसमें पीएम मोदी ने लोगों से आयुष मंत्रालय की बातों को फॉलो करने के लिए कहा। केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय ने 10 ऐसे घरेलू नुस्खे बताए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी और परिवार की इम्यूनिटी बढ़ सकते हैं।

पीएं गर्म पानी और काढ़ा
1- कोशिश करें कि दिनभर में जितनी बार भी पानी पीएं, उसे हल्का गर्म करके ही पीएं। खासतौर पर ठंडे पानी से फिलहाल परहेज करें। क्योंकि बदलते मौसम में ये आपको बीमार बना सकता है।
2- रोज कम से कम 30 मिनट का समय सिर्फ अपने लिए निकालें। इस बीच योगासन, प्राणायाम और ध्यान लगाएं। परिवार के साथ रहते हैं, तो घर के अन्य सदस्यों को भी ऐसा करने के लिए कहें। इससे तन और मन दोनों तंदुरुस्त होगा।

खाने में लें ये चीजें
3. इन दिनों आप जो भी खाना खा रहे हों, कोशिश करें कि उसमें हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन का इस्तेमाल जरूर हो। ज्यादा तेल, बटर वाले खाने से परहेज करें।
4. च्यवनप्राश का एक डब्बा ले आएं। रोज सुबह उठकर फ्रेश होकर एक चम्मच (करीब 10 ग्राम) च्यवनप्राश जरूर खाएं। घर के हर सदस्य को रोजाना एक चम्मच च्यवनप्राश खाने के लिए दें।

बताई गोल्डन मिल्क की अहमियत
6. दिन में कम से कम एक या दो बार हल्दी वाला दूध (Golden Milk) पीएं। 150 मिली लीटर गर्म दूध में करीब आधी छोटी चम्मच हल्दी मिलाकर पीएं।
7. नैजल एप्लीकेशन : रोज सुबह और शाम नाक के दोनों छिद्रों में तिल का तेल या नारियल का तेल या घी लगाएं। ध्यान रहे इसकी मात्रा बहुत ज्यादा न हो।

खांसी और कफ की स्थिति में अपनाएं ये नुख्से
8. ऑयल पुलिंग थेरेपी : एक बड़ी चम्मच (tablespoon) तिल का तेल या नारियल का तेल मुंह में लें। ध्यान रहे इसे पीना / गटकना नहीं है। इसे दो से तीन मिनट के लिए मुंह में घुमाएं और फिर थूक दें। फिर हल्के गर्म पानी से कुल्ला कर लें। ये प्रक्रिया दिन में एक या दो बार की जा सकती है।
9. अगर गले में खरास या सूखा कफ है तो दिन में एक बार स्टीम ले सकते हैं। पुदीने की कुछ पत्तियां और अजवाइन को पानी में गर्म करके इसका स्टीम लें।
10. गुड़ या शहद के साथ लॉन्ग का पाउडर मिलाकर इसे दिन में दो से तीन बार खाएं। हालांकि अगर सूखा कफ या गले में खरास की समस्या लंबे समय तक रहती है, तो बेहतर होगा कि आप किसी डॉक्टर को दिखाएं।












Click it and Unblock the Notifications