NDA के सांसदों से पीएम मोदी की अपील, मुस्लिम महिलाओं संग मनाए रक्षाबंधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेएशनल डेमोक्रेटिक अलायंस के सांसदों से अपील की है कि वह इस बार रक्षाबंधन मुस्लिम बहनों के साथ मनाएं। दरअसल तीन तलाक को खत्म किए जाने के बाद सरकार मुस्लिमों के बीच अपनी पैठ को बढ़ाना चाहती है। पीएम ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के बीच तीन तलाक खत्म होने के बाद सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड के एनडीए सांसदों के साथ मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने यह बयान दिया है। दरअसल अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी एनडीए के सभी सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं। एनडीए के 38 सहयोगियों के साथ समन्वय को बेहतर करने के लिए यह कवायद की जा रही है।

pm

पीएम मोदी के साथ बैठक में मौजूद एक सांसद ने बताया कि पीएम मोदी ने यह टिप्पणी समाज के एक वर्ग के साथ संबंध को मजबूत करने के लिए की है। भाजपा में पसमंदा मुसलमानों को करीब लाने के लिए भी इस मुहिम को देखा जा रहा है। हाल ही में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में तारिक मंसूर को वीसी के तौर पर नियुक्त किया गया था।

सांसद ने कहा कि पीएम ने अपने भाषण में कहा कि मुस्लिम महिलाओं से बात करते वक्त तीन तलाक को प्रतिबंधित करने का जिक्र कीजिए। बता दें कि भाई और बहन के बीच प्यार का त्योहार रक्षाबंधन इस महीने 30 तारीख को मनाया जाएगा।

बता दें कि 2019 में मुस्लिम महिलाओं के लिए प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मैरिज बिल को पास किया गया था। जिसमे तीन तलाक को गैरकानूनी कर दिया गया था, साथ ही ऐसा करने वाले पति को जेल की सजा का प्रावधान रखा गया।

भाजपा ने एनडीए सांसदों को क्षेत्र के अनुसार विभाजित किया है, हर क्षेत्र में 40 सदस्यों को रखा गया है। इन सभी से पीएम मोदी मानसून सत्र के दौरान मुलाकात करेंगे। इस कड़ी में पहली दो बैठक सोमवार को हुई है। पीएम मोदी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से एनडीए के 45 सांसदों से मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+