आंध्र प्रदेश: कोविड सेंटर में लगी आग में अब तक 10 की मौत, प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रविवार सुबह एक होटल में भीषण आग लग गई, जिसमें 10 लोगो की मौत हुई है। इसके अलावा करीब 30 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। इस होटल को कोविड केयर सेंटर के रूप में तब्दील किया गया था। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पीएम मोदी ने भी अब पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

vijayawada

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक जिन लोगों की इस हादसे में मौत हुई है, उनके परिजनों को 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे। ये मुआवजा प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड से दिया जाएगा। वहीं जो लोग हादसे में घायल हुए हैं, उन्हें 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। घटना के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि कोविड केयर सेंटर में हुई घटना पर मुझे दुख है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। साथ ही उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से भी बात करके हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।

Recommended Video

    Andhra Pradesh : Covid Centre में आग लगने से 9 लोगों की मौत, PM Modi ने जताया दुख | वनइंडिया हिंदी

    प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए विजयवाड़ा स्थित स्वर्णा पैलेस होटल को कोविड-19 सेंटर के रूप में बदला गया था। होटल में करीब 22 मरीजों का इलाज चल रहा था, जबकि करीब 50 लोग वहां रह रहे थे। रविवार की सुबह अचानक होटल में आग लग गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से झुलस गए। आंध्र के मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख के मुआवजे का ऐलान किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+