'चंद्रयान-3' की लैंडिंग वाले दिन को हर साल 'नेशनल स्पेस डे' के तौर पर मनाएगा हिंदुस्तान, पीएम मोदी ने की घोषणा
PM Announces National Space Day: 23 अगस्त के ऐतिहासिक दिन भारत का मून मिशन कामयाब हुआ और 'चंद्रयान-3' चांद की सतह पर लैंड हुआ। इस संबंध में आज प्रधानमंत्री मोदी ने भाषण दिया। पीएम ने अपने भाषण में बेहद अहम घोषणा करते हुए बताया कि आज से भारत हर साल 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के तौर पर मनाएगा। इतना ही नहीं पीएम में लैंडिग वाली जगह के नाम की भी घोषणा की है।
'साउथ पोल तक पहुंचना आसान नहीं था'
पीएम ने कहा कि "आपने 'मेक इन इंडिया' को चंद्रमा तक विस्तारित किया है। मैं देशवासियों को बताना चाहता हूं। दक्षिणी भारत से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक का रास्ता आसान नहीं था। कृत्रिम चंद्रमा बनाया गया और विक्रम लैंडर को विभिन्न तरीकों से उतारा गया। ये सफल होना निश्चित था। आपने अपनी सफलता से भारत के युवाओं पर बहुत बड़ा प्रभाव छोड़ा है जो एक विकसित भारत की नींव बनेगा। 23 अगस्त को भारत ने चंद्रमा पर झंडा फहराया। अब से, उस दिन को भारत में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में जाना जाएगा।

क्या है शिवशक्ति और तिरंगा प्वाइंट?
उन्होंने यह भी घोषणा की कि जिस स्थान पर लैंडर चंद्रमा पर उतरा, उसे 'शिवशक्ति' के नाम से जाना जाएगा और जहां चंद्रयान-2 ने छुआ था, उसे 'तिरंगा प्वाइंट' के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा, 'जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा, उस स्थान को 'शिवशक्ति' के नाम से जाना जाएगा।'
देखें पीएम मोदी की घोषणा का वीडियो...
साइंटिस्ट्स को किया संबोधित
बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में वैज्ञानिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हालांकि वे दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस में थे लेकिन उनका मन यहीं था क्योंकि भारत चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की तैयारी कर रहा था। पीएम मोदी ने चंद्रमा की सतह पर भारत के तीसरे चंद्रमा मिशन की लैंडिंग साइट का नाम भी 'शिव शक्ति' रखा।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications