चुनाव नतीजों के बाद हुआ राहुल-पीएम मोदी का आमना-सामना, नहीं हुई दुआ-सलाम

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आमना-सामना हुआ। लेकिन दोनों ही नेताओं के बीच कोई दुआ सलाम नहीं हुई। पास खड़े होने के बाद भी दोनों नेताओं ने एक दूसरे से बात नहीं की। यह नजारा संसद पर 2001 में हुए हमलों में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मौजूद थे। गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने एक दूसरे पर जमकर प्रहार करते हुए एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे।

विजय गोयल और रामदास आठवले ने राहुल गांधी से हाथ मिलाया

विजय गोयल और रामदास आठवले ने राहुल गांधी से हाथ मिलाया

इस दौरान पीएम मोदी ने अपने पूर्ववर्ती एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह से कुशलक्षेम पूछा। केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और सामाजिक न्याय मंत्री राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से हाथ मिलाया। लेकिन पीएम मोदी और राहुल गांधी एक दूसरे करीब खड़े होने के बाद भी एक दूसरे से बातचीत नहीं की। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पीएम मोदी भी एक-दूसरे से नजर बचाकर निकल गए। पीएम मोदी चुनावी रैलियों में राहुल गांधी को नामदार कहकर कांग्रेस को एक परिवार की पार्टी बताते आए हैं। वहीं राहुल गांधी सीधे-सीधे पीएम मोदी को राफेल डील के संदर्भ में भ्रष्ट बता चुके हैं. ऐसी तस्वीरें इसी तरह की कड़वाहट को भी बयां करती हैं।

दोनों नेता एक-दूसरे को कई मौकों पर नजरअंदाज करते देखे गए

दोनों नेता एक-दूसरे को कई मौकों पर नजरअंदाज करते देखे गए

यह पहला मौका नहीं है जब दोनों नेताओं के बीच ऐसी तल्खी देखने को मिली है। इससे पहले भी दोनों नेता एक-दूसरे को कई मौकों पर नजरअंदाज करते देखे गए हैं। चुनावी रैलियों में राहुल गांधी और पीएम मोदी एक-दूसरे पर तीखी हमले करते रहते हैं, शायद उसका असर इस तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों देखने को मिल रहा है। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू से लेकर सुमित्रा महाजन, वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत दोनों सदनों के सांसद मौजूद रहे।

17 साल पहले संसद पर हुआ था हमला

17 साल पहले संसद पर हुआ था हमला

बता दें कि 17 साल पहले संसद पर एक सफेद एंबेसडर कार में आए 5 आतंकवादियों अचानक गोलीबारी शुरू कर दी थी। सुबह 11 बजकर 28 मिनट पर संसद भवन पर आतंकियों ने पूरी प्लानिंग के साथ हमला कर दिया था। सबसे पहले एके-47 से लैस 5 आतंकियों ने गेट नंबर एक पर खड़ी एक कार पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी थी। आतंकियों ने करीब 45 मिनट तक संसद भवन के अंदर जवान और गार्ड्स से मुठभेड़ करते रहे। इस दौरान आंतकियों ने लगातार गोलियां बरसाईं थी और बारुद गोले फेंके थे।

 भाजपा को राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सत्ता से हाथ धोना पड़ा

भाजपा को राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सत्ता से हाथ धोना पड़ा

मंगलवार को आए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सत्ता से हाथ धोना पड़ा था। अब इन तीनों ही राज्यों में भाजपा की प्रमुख विरोधी मानी जाने वाली कांग्रेस अपनी सरकार बनाने जा रही है। हालांकि तब चुनाव में मिली हार पर नरेंद्र मोदी ने हार और जीत को जीवन का हिस्सा बताते हुए कांग्रेस पार्टी को जीत की बधाई जरूर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+