जब प्रधानमंत्री खुद उठे गांव प्रधान का माइक ठीक करने के लिए
वाराणसी। अक्सर आपने प्रधानमंत्री को भाषण देते वक्त माइक को ठीक करते देखा होगा। लेकिन वाराणसी के जयापुर गांव में यह देखकर सभी लोग चकित हो गये जब प्रधानमंत्री दूसरे के लिए माइक ठीक करने के लिए खुद उठे।

प्रधानमंत्री वाराणसी के जयापुर गांव को आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव को गोद लेने पहुंचे थे। प्रधानमंत्री मंच पर मौजूद थे उसी वक्त गांव की प्रधान दुर्गा देवी प्रधानमंत्री का स्वागत करने पहुंची हुई थी। दुर्गा देवी कद में काफी छोटी थी जिसके चलते जैसे ही उन्होंने बोलना शुरु किया उनकी आवाज माइक उंचा होने की वजह से सुनाई नहीं दे रही थी। मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री ने तुरंत खड़े होकर माइक को ठीक किया।
प्रधानमंत्री जब खुद माइक ठीक करने उठे तो वहां मौजूद लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। वहीं इस मौके पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने गांव के लोगों से उन्हें गांव के विकास के लिए गोद लेने की प्रार्थना की।












Click it and Unblock the Notifications