हमने बैंको को गरीबों के दरवाजों तक पहुंचाया-पीएम
डाल्टनगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड़ वीरों की धरती है मैं उन्हें नमन करता हूं। इस मौके पर मौजूद विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने झारखंड़ के लोगों का लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने के लिए शुक्रिया अदा किया। प्रधानमंत्री के भाषण के मुख्य अंश-

- विदेश के दौरे पर भी गरीबों का खयाल हमेशा दिल में रहता था।
- ऑस्ट्रेलया में मैने किसानों के भले के लिए कई मुद्दों पर बात की।
- पैदावार बढ़ाने के लिए कई वैज्ञानिकों से मुलाकात की।
- झारखंड़ और ऑस्ट्रेलिया की प्राकृतिक संपदा समान है।
- झारखंड़ के विकास के लिए परिवारवाद से मुक्त कराना होगा।
- भाई-भतीजावाद के जाल से मुक्ति के बिना झारखंड़ का विकास नहीं हो सकता।
- झारखंड़ की सेवा करने के लिए मुझे आपके सहयोग और समर्थन की जरूरत है।
- किसान को पानी मिल जाये तो जमीन से सोना उगल सकते हैं, झारखंड़ में पांच नदियां है बावजूद किसानों के पास पानी नहीं है।
- झारखंड़ नंबर एक बन सकता है।
- कोयले पर राज्य सरकारों का हिस्सा हो यह केंद्र सरकार ने सुनिश्चत किया।
- देश की मुसीबतों का एक ही उपाय है विकास।
- मैं एक ऐसा प्रधानमंत्री हूं जो बड़ी-बड़ी बातें नहीं करता।
- मुझे माता-बहनों के लिए शौचालय बनाना है।
- पुरानी सरकारों को छोटे कामों में शर्म आती थी।
- छोटे-छोटे काम करने से देश बड़ा बनेगा
- बैंक अमीरों की सेवा में लगे हुए थे, हमने बैंको को गरीबों के दरवाजों तक पहुंचाया।
- गरीब दिल का अमीर होता है।
- झारखंड़ का भाग्य बदलने के लिए ताकत से मतदान करिये।












Click it and Unblock the Notifications