'4 जातियों को ध्यान में रखकर काम करें', लोकसभा चुनाव से पहले BJP की बैठक में PM मोदी का मंत्र
PM Modi News: राजधानी दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर शुक्रवार को बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पीएम मोदी ने भी हिस्सा लिया। बैठक में पीएम मोदी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को संबोधित किया।
इस दौरान पीएम ने कहा कि चार जातियों को ध्यान में रख कर काम करना चाहिए, ये चार जातियां युवा, गरीब, महिला और किसान हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि युवाओं, गरीबों, महिलाओं और किसानों को ध्यान में रखते हुए काम किया जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की।
लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन
Recommended Video
पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि चार जातियों को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए, जो कि लिए युवा, गरीब, महिलाएं और किसान हैं।
मिशन मोड में काम करना होगा- पीएम मोदी
इसी के साथ पीएम मोदी ने सभी पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि अब मिशन मोड में काम करना होगा। उनको सोशल मीडिया पर एग्रेसिव होकर अपनी बात रखें और सोशल मीडिया के ज़रिए केंद्र सरकार गरीब कल्याण योजनाओं से जुड़े डेटा ज्यादा से ज्यादा साझा करें।
विपक्ष के निगेटिव प्रचार को टक्कर
इसी के साथ पीएम मोदी ने पदाधिकारियों को विपक्षी दलों के निगेटिव प्रचार वाले तथ्यों के अनुसार पॉजिटिव जवाब देने का भी मंत्र दिया। बैठक के बाद पार्टी महासचिव सुनील बंसल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के फीडबैक को लेकर प्रेजेंटेशन दी।
बैठक में पहला विषय बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने रखा कि लोकसभा चुनाव में 10 फीसदी वोट बढ़ाने के लिए बूथ स्तर पर काम करना होगा।
पीएम मोदी ने दिया मंत्र
इस पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर हमारी योजनाएं गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं तक सही तरीके से पहुंचेंगी तो इससे हमें मदद मिलेगी। फोकस उन राज्यों पर होना चाहिए जहां विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। लोगों को यूपीए सरकार और एनडीए सरकार के बीच अंतर समझाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा
पार्टी सूत्र के अनुसार दो दिवसीय बैठक अगले साल लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी और पिछले महीने विधानसभा चुनाव के नतीजों का जायजा लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications