देशभर के DM से जुड़े PM मोदी कहा-लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करें
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के जिला अधिकारियों से बातचीत की। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रिंग के जरिए देशभर तके जिलाधिकारियों से बात की और उनसे मिशन 2022 को सफल बनाने की अपील की।

पीएम ने 'न्यू इंडिया-मंथन' थीम पर संबोधित करते हुए जिलाधिकारियों से अपने जिले में लोगों को विकास से जोड़ने की बात कही और उन्हें इसके लिए प्रेरित किया। पीएम ने कहा कि एक जिले का प्रतिनिधि होने के नाते हर किसी कलेक्टर को अब ये फैसला करना होगा कि 2022 में उनका जिला कैसा होगा?
उन्होंने जिलाधिकारियों को अपने जिले के लोगों को, परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई बार स्कीम इसलिए फेल हो जाती है क्योंकि जिले में रहने वाले लोगों को उनके बारे में जानकारी नहीं होती है। पीएम ने कहा कि ये जिलाधिकारी की जिम्मेदारी है कि वो सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी अपने जिले के लोगों तक पहुंचाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को जिले में लोगों को एलईडी बल्ब, भीम ऐप जैसी योजनाओं के बारे में जागरुकता पैदा करने की अपील की












Click it and Unblock the Notifications