प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को करेंगे संबोधित
नई दिल्ली, 17 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री अन्य वैश्विक नेताओं के साथ मेहमान के तौर पर जुड़ेंगे। WEF इस कार्यक्रम को अपने वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनल प 17 जनवरी से 21 जनवरी तक प्रसारित करेगा। यह लगातार दूसरी बार है जब फोरम को इस कार्यक्रम का आयोजन डिजिटल माध्यम से करना पड़ रहा है। दरअसल कोरोना महामारी के चलते फोरम ने इस कार्यक्रम को डिजिटल माध्यम से करने का फैसला लिया है। फोरम की ओर से कहा गया है कि दावोस एजेंडा 2022 यह पहला वैश्विक मंच होगा जहां पर दुनियाभर के शीर्ष नेता अपनी सोच को साझा कर सकेंगे। इस कार्यक्रम की थीम द स्टेट ऑफ द वर्ल्ड यानि दुनिया की स्थिति रखी गई है।

इस कार्यक्रम में देशों के प्रमुख, सरकार के प्रतिनिधि, सीआई और अन्य नेता शामिल होंगे और मुश्किल चुनौतियों से कैसे निपटा जाए इसपर चर्चा करेंग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा फोरम में जापान के प्रधानमंत्री खिशिदा फूमियो, यूएन के सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटारेस, ईयू के अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट, अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी जेएल येलेन, नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति येमी ओसिनबाजो भी हिस्सा लेंगे।
-
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications