आज पीएम मोदी करेंगे मन की बात, जानिए किन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि रविवार को 39वीं बार देश की जनता से मन की बात करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल पर पीएम मोदी पॉजिटिविटी, नए इरादे और सरकार द्वारा उठाए जाने वाले विजन की बात कर सकते हैं। बता दें, पीएम मोदी पिछले महीने भी 26/11 के मुंबई हमले की बरसी पर मन की बात की थी। इस मन की बात के कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि आतंकवाद से निपटने के लिए एकजुट होने की जरूरत है।

पिछली बार की थी ये बातें

पिछली बार की थी ये बातें

अपनी पिछली मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा था कि साल 2018 दस्तक दे रहा हैं। हमारे बुजुर्ग कहते हैं कि दुख को भूलें, सुख को भूलने न दें। हम शुभ का संकल्प करके 2018 में प्रवेश करें।" नए साल पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "मेरा सुझाव है कि आपने जो 8-10 अच्छी बातें देखी हों या सुनी हैं। हम अपने पांच पॉजिटिव एक्सपीरियंस शेयर कर सकते हैं। मैं आमंत्रित करता हूं कि नरेंद्र मोदी एप या MyGov ऐप पर पॉजिटिव इंडिया के एक्सपीरियंस शेयर करें।"

आतंकवाद पर की थी बात

आतंकवाद पर की थी बात

38वीं मन के कार्यक्रम में आतंकवाद पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा था, "9 साल पहले आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला किया था, जिन्होंने इस हमले में जान गंवाई देश उन्हें नमन करता है। देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूल सकता।" आतंकवाद पर बोलते हुए पीएम ने आगे कहा, "हमारे हजारों निर्दोष लोगों ने आतंकवाद की वजह से जान गंवाई थी।''

मोदी ने कही थी अहम बात

मोदी ने कही थी अहम बात

पीएम मोदी ने नवंबर महीने में कई अहम बातें कही थी। 38वीं मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा था कि "कुछ समय मुझे कर्नाटक के बाल मित्रों के साथ परोक्ष साक्षात्कार को अवसर मिला। कुछ बच्चों से एक अखबार ने आग्रह किया कि वे विदेश के मंत्रियों को पत्र लिखें। अखबार ने उनमें से कई पत्र छापे। इनमें से एक कलबुर्गी से इरफाना बेगम ने लिखा उनका स्कूल घर से 5 किलोमीटर दूर है। मैं अपने दोस्तों के साथ समय नहीं बिता पाती हूं। मुझे इन्हें पढ़ने का अवसर मिला।"

'दिव्यांग किसी से कम नहीं'

'दिव्यांग किसी से कम नहीं'

पीएम मोदी ने कहा था कि दिव्यांग किसी से कम नहीं है। एक उदारहण देते हुए पीएम ने कहा कि "मध्य प्रदेश में आठ साल के एक दिव्यांग बच्चे तुषार ने गांव को खुले में शौच से मुक्त कराया। उसने सीटी बजाकर लोगों को खुले में शौच करने से रोका।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+