पीएम मोदी की कश्मीर रैलियां होंगी हाई टेक
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) भाजपा के जम्मू-कश्मीर को फतेह करने के मिशन को अमली जामा पहनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सूबे में होने वाली सभाएं बेहद हाई टेक होंगी। मोदी 22 नवंबर को जम्मू-कश्मीर में कई रैलियों को संबोधित करने आने वाले हैं।

3-डी तकनीक
दरअसल मोदी की बात को प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा नागरिकों तक पहुंचाने के इरादे से भाजपा प्रचार कमेटी ने खास तैयारियां की हैं। इसके लिए भाजपा 3-डी तकनीक का इस्तेमाल करने जा रही है। इसके लिए गुजरात से दो विशेष वाहन आज जम्मू पहुंच रहे हैं।
जनता के बीच आते पीएम
जानकारों ने बताया कि 3-डी तकनीक के चलते उक्त वाहन पर लगी विशाल स्क्रीन देखने पर अहसास होता है कि प्रधानमंत्री मोदी उनके बीच चले आ रहे हैं। इस तकनीक ने गुजरात में खूब सफलता पाई है। जानकारों का कहना है कि 3-डी तकनीक और सेटेलाइट लिंक अप वाले इन प्रचार वाहनों का वर्ष 2012 में गुजरात में उपयोग किया जा चुका है और लोगों के बीच यह तकनीक काफी लोकप्रिय हुई थी।
इन वाहनों को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में रोजाना छह से सात स्थानों पर इसे लोगों को बीच ले जाया जाएगा। फिलहाल 3-डी तकनीक वाले दो वाहन जम्मू-कश्मीर आ रहे हैं और भविष्य में इसकी संख्या बढ़ सकती है।
जूझते उमर अब्दुल्ला
इस बीच, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के लिए यह चुनाव इतना आसान नहीं होने जा रहा है। जानकारों का कहना है कि एक तो पिता के मार्गदर्शन का अभाव दूसरा रियासत की बदली हुई चुनावी फिजा कई चुनौतियां लेकर आई है। बता दें कि उमर के पिता फारूक अब्दुल्ला इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications