नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने किया याद
नई दिल्ली, 23 जनवरी। देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके लिखा, सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर मेर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। बता दें कि आज प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया गेट पर नेताजी की मूर्ति का भी अनावरण करेंगे। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर याद किया।
Recommended Video

अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन करता हूं। उन्होंने अपने असाधारण देशप्रेम, अदम्य साहस व तेजस्वी वाणी से युवाओं को संगठित कर विदेशी शासन की नींव हिला दी। मातृभूमि क लिए उनका अद्वितीय त्याग, तप व संघर्ष सदैव देश का मार्गदर्शन करता रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत की स्वतंत्रता में नेताजी के अतुलनीय योगदान को चिरस्मरणीय बनाए रखने हेतु पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का अभिनव कार्य किया है। यह आने वाली पीढ़ियों में नेताजी के ओजस्वी विचारों व आदर्शों को सींचने का काम करेगा।
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेताजी की जयंती पर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, भारत के सबसे निर्भीक राजनेताओं में से एक, बाला साहेब ठाकरे जी को उनकी जयंती पर मैं स्मरण एवं नमन करता हूँ। राष्ट्र और समाज के हित से जुड़े मुद्दों पर वे बड़ी बेबाक़ी से अपनी बात रखते थे। उन्हें मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।












Click it and Unblock the Notifications