पीएम मोदी के आरोपों पर ममता का पलटवार, बोलीं-लोगों को गुमराह कर रहे हैं प्रधानमंत्री

कोलकाता। West Bengal Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra modi)ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) के तहत मिलने वाले वित्तीय लाभ की किस्त जारी की। किसानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ममता बनर्जी (mamata banerjee) सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू नहीं किए जाने के आरोपों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पलटवार किया है।

PM Kisan Yojana West Bengal cm mamata banerjee Governor Jagdeep Dhankhar narendra modi

Recommended Video

    Amartya Sen के बचाव में उतरीं Mamta Banerjee, जमीन कब्जाने के आरोप पर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा, 'आज (शुक्रवार को) पीएम मोदी ने अपने टेलीविजन भाषण में किसानों के मुद्दों को सुलझाने पर काम करने की बजाय उनके प्रति अपनी चिंता जताई। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक तौर पर पश्चिम बंगाल के किसानों को सम्मान निधि योजना के तहत मदद करने के अपने इरादे का दावा किया। फैक्ट ये है कि वह लोगों को अपने आधे सच से गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।'

    ममता ने आगे कहा कि तथ्य यह है कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने अभी तक बकाया राशि के 85 हजार करोड़ एक हिस्से तक को भी अभी तक जारी नहीं किया है। इसमें 8 हजार करोड़ का अनपेड जीएसटी बकाया भी शामिल है। वहीं दूसरी ओर ममता पर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि, अब तक पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत भारत के हर किसान को 6000 रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से अब तक 14,000 रुपये मिल चुके हैं। पश्चिम बंगाल में 73 लाख किसानों को ये लाख नहीं मिला है। मैंने लगातार मुख्यमंत्री का ध्यान इस तरफ आकर्षित किया है।

    राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि, मेरा सरोकार इस बात से है कि शासन व्यवस्था संविधान के अनुरूप हो। जब मुझे लगता है कि भारत के संविधान को चीर-फाड़ कर, उसे तार-तार कर प्रशासन कोई कदम उठाता है तो राज्यपाल के लिए चुप रहना अपराध होगा, ये मैं किसी भी हालत में करने को तैयार नहीं हूं। वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, PM ने आज 9 करोड़ किसानों के खाते में 18,000 करोड़ रुपए की राशि डाली लेकिन बंगाल का किसान इससे वंचित है क्योंकि दीदी कहती है पहले मेरे खाते में पैसा डालो। बंगाल में बिचौलिए कृषि मंडी में किसानों की उपज खरीदने पर 5-6% तक कमीशन लेते हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+