PM Kisan Budget 2026: अगली किस्त में मिलेंगे ₹2,000 ज्यादा? बजट 2026 में पीएम किसान योजना को लेकर बड़ा अपडेट
PM Kisan Budget 2026: आज 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना नौवां यूनियन बजट पेश किया है। इस बार देश के अन्नदाताओं की नजरें सीधे तौर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) पर टिकी हैं। दिसंबर 2018 में शुरू हुई यह योजना करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक मजबूत आर्थिक आधार बन चुकी है।
हालांकि, बीज, खाद और कीटनाशकों की बढ़ती कीमतों ने खेती की लागत को काफी बढ़ा दिया है, जिससे मौजूदा सालाना मदद अब नाकाफी लग रही है। उम्मीद थी कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए इस योजना की राशि में बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। हालांकि ऐसा हुआ नहीं, लेकिन किसानों के लिए कुछ बड़े ऐलान इस बजट में किए गए हैं।

PM Kisan: नहीं बढ़ी किस्त की राशि
पीएम किसान योजना के तहत फिलहाल किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खातों (DBT) में भेजी जाती है। बजट 2026 को लेकर गलियारों में यह चर्चा बेहद तेज थी कि सरकार इस राशि को बढ़ाकर अब ₹8,000 सालाना कर सकती है। लेकिन एला नहीं हुआ है। किसानों को साल में 6,000 रुपये हीं मिलेंगे।
PM Kisan: किस्त में नहीं हुई बढ़ोतरी, पर हुए ये जरूरी ऐलान
इस बार किसानों को मिलने वाली किस्त की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई, लेकिन सरकार ने किसानों की आय और रोजगार बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें शुरू करने का ऐलान किया है।
- सरकार का फोकस किसानों की कुल आमदनी बढ़ाने पर रखा गया है, न कि सिर्फ सीधी सहायता पर।
- 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों को जोड़कर विकसित करने की योजना से मत्स्य पालन को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में नए अवसर बनेंगे।
- पशुपालन क्षेत्र में उद्यम को बढ़ावा देकर गांवों में रोजगार के नए रास्ते खोले जाएंगे।
- नारियल प्रोत्साहन योजना के जरिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा, जिससे करीब 1 करोड़ किसान और कुल 3 करोड़ लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
- सरकार का लक्ष्य है कि भारतीय काजू और कोको को साल 2030 तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक प्रीमियम ब्रांड के रूप में स्थापित किया जाए।
ये भी पढ़ें: PM Kisan: किसानों के लिए खतरे की घंटी! 1.70 लाख लोगों की रुक जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त?












Click it and Unblock the Notifications