PM Kisan Yojana: अब साल में 6000 की जगह मिलेंगे 10 हजार रुपये? कब से बढ़ेगी किस्त? देखिए अपडेट
PM Kisan Yojana Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार किसानों को मिलने वाली सालाना आर्थिक मदद बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। अभी इस योजना में पात्र किसानों को एक साल में कुल 6,000 रुपये मिलते हैं, लेकिन इसे बढ़ाकर 10,000 रुपये करने की संभावना जताई जा रही है। यानी बदलाव हुआ तो किसानों को मौजूदा रकम से 4,000 रुपये ज्यादा मिलेंगे।
किसान लंबे समय से पीएम किसान की राशि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अभी केंद्र सरकार ने इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। इसी बीच किसानों की नजर पीएम किसान की 24वीं किस्त पर भी टिकी हुई है। 23वीं किस्त जून 2026 में जारी कर दी गई थी।

कहां से निकली 6,000 रुपये से 10,000 रुपये होने की बात
पीएम किसान की रकम बढ़ाने को लेकर संकेत डॉ. कृष्णवीर चौधरी की ओर से आया है। वह सरकार की हाईपावर परचेज कमेटी के सदस्य और भारतीय कृषक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। नूंह पंचायत भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। उनके मुताबिक, सालाना सहायता को 6,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये किया जा सकता है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर होता है तो किसानों को हर साल 4,000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। इससे खेती के छोटे-मोटे खर्चों में उन्हें कुछ अधिक मदद मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Fraud: यूपी के प्रतापगढ़ में पीएम किसान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, 4.45 लाख रजिस्ट्रेशन मिले फर्जी!
यहां एक बात समझना जरूरी है कि 10,000 रुपये की राशि अभी तय नहीं हुई है। केंद्र सरकार की ओर से इस बदलाव को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए किसानों को इसे अभी संभावित योजना बदलाव के तौर पर ही देखना चाहिए। आधिकारिक फैसला आने के बाद ही यह साफ होगा कि राशि बढ़ेगी या नहीं और अगर बढ़ती है तो नई व्यवस्था कब से लागू होगी।
24वीं किस्त का भी इंतजार
रकम बढ़ने की खबर के साथ किसानों की नजर अब पीएम किसान की 24वीं किस्त पर भी है। पिछली यानी 23वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून को जारी की थी। उस दौरान करीब 18,880 करोड़ रुपये की रकम DBT के जरिए किसानों के बैंक खातों में भेजी गई थी। अब 24वीं किस्त की तारीख का इंतजार है। केंद्र सरकार ने अभी इसकी आधिकारिक तारीख नहीं बताई है। हालांकि, उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया के मुताबिक, अगली किस्त अक्टूबर में आने की संभावना है।
हर साल तीन बार मिलती है मदद
पीएम किसान योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी। योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह रकम एक साथ नहीं आती, बल्कि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। यानी अभी एक साल में कुल 6,000 रुपये की मदद मिलती है। सरकार ने हाल ही में इस योजना को 2031 तक जारी रखने का फैसला किया है। अब तक योजना के तहत 23 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: PM Kisan की 24वीं किस्त का फायदा पाने के लिए तुरंत कराएं लैंड सीडिंग, जानिए किन किसानों को मिलने वाले हैं 4000


Click it and Unblock the Notifications
