PM Kisan Yojana: आज जारी होगी पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त, कैसे आएंगे खाते में 'खटाखट' पैसे?

PM-Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी के वाराणसी दौरे पर जाने वाले हैं। लोकसभा सीट जीतने के बाद उनका यह पहला वाराणसी दौरा है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त किसानों को जारी करेंगे।

किसान भाइयों के लिए आज का दिन काफी अहम है क्योंकि पीएम किसान योजना के 17वीं किस्त के जारी होने के साथ उनके अकाउंट में 'खटाखट' पैसे आएंगे। देश भर के करीब 10 करोड़ किसानों को इस योजना के तहत लाभ मिलेगा।

PM Kisan Yojana 17th instalment

प्रधानमंत्री 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त के तहत आज जारी करने वाले हैं। लाभार्थी किसानों के खाते में मोदी सरकार आज 2000 रुपए भेजेगी। बता दें, पीएम-किसान योजना की शुरुआत नरेंद्र मोदी के दूसरी बार सत्ता में आने के बाद, साल 2019 में हुई थी।

नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले किसानों के हक वाली इस योजना की फाइल पर हस्ताक्षर करके पीएम-किसान योजना की किस्त जारी करने वाली फाइल को मंजूरी दी। किसानों को आज यह सौगात पीएम मोदी महादेव की नगरी काशी से देंगे।

पीएम-किसान योजना के तहत साल में कितने रुपए मिलते हैं?

पीएम-किसान योजना जिसकी शुरुआत साल 2019 में की गई थी, एक प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) पहल है। इसके तहत लाभार्थी किसानों को उनकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए 6000 रुपये की राशि सरकारी खजाने से दी जाती है। ये राशि तीन समान किस्तों यानी 2-2 हजार रुपये करके दी जाती है। हर तार महीने पर किसानों के खाते में 2000-2000 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं।

पीएम-किसान योजना के तहत अब तक 16 किस्‍तों में केंद्र सरकार ने किसानों को 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि बांटी है। इस योजना से देशभर के करीब 11 करोड़ से अधिक किसानों को फायदा मिलता है।

कब-कब आती है पीएम-किसान योजना की किस्त?

पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार 2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6000 रुपये हर लाभार्थी किसान को देती है। 2019 में इस योजना की शुरुआत के बाद हर साल इस निधि कि पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच किसानों के खातों में भेजी जाती है।

पीएम-किसान योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना जरुरी होता है। रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद ही किसान इस योजना का लाभ उठाने के पात्र होते हैं। कई बार लाभार्थियों के पैसे अटक भी जाते हैं। ऐसी समस्या आने पर किसान ईमेल आईडी [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं। पैसे अटकने के अलावा अन्य किसी प्रकार की परेशानी आने पर भी किसान इस ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 से संपर्क कर के भी किसान अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+