PM Kisan Samman Nidhi: किसानों की खुलेगी किस्मत, डबल होने वाले हैं पैसे? इन 3 गलतियों से रुक सकता है पैसा
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करने जा रही हैं। इस बार देश के करोड़ों अन्नदाताओं की निगाहें पूरी तरह से 'पीएम किसान सम्मान निधि' (PM-KISAN) पर टिकी हैं। खेती की बढ़ती लागत और महंगाई के बीच किसानों की सबसे प्रमुख मांग है कि सालाना मिलने वाली 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता को दोगुना कर 12,000 रुपये किया जाए।
हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार इसे 9,000 रुपये तक भी बढ़ा सकती है। 2019 में शुरू हुई इस योजना की राशि में अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि खाद, बीज और डीजल के दाम काफी बढ़ चुके हैं। ऐसे में आगामी बजट किसानों के लिए आय सुरक्षा और खेती के भविष्य को तय करने वाला एक ऐतिहासिक मौका साबित हो सकता है।

PM Kisan Yojana:संसद की समिति की सिफारिश, क्या पूरी होगी मांग?
किसानों की राशि बढ़ाने की मांग केवल उनके तक सीमित नहीं है। साल 2024 में ही संसद की एक स्थायी समिति ने सरकार को सुझाव दिया था कि पीएम किसान योजना के तहत दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर सालाना 12,000 रुपये किया जाना चाहिए। समिति का तर्क था कि छोटे और सीमांत किसानों के लिए प्रति माह 500 रुपये की मदद आज की महंगाई के दौर में नाकाफी है। बजट 2026 में अगर वित्त मंत्री इस सिफारिश पर मुहर लगाती हैं, तो यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए 'बूस्टर डोज' साबित होगा।
ये भी पढ़ें: PM Kisan: अगली किस्त का पैसा मिलेगा या नहीं? मोबाइल से 2 मिनट में ऐसे चेक करें रजिस्ट्रेशन और e-KYC अपडेट
PM Kisan Nidhi Yojana: फरवरी की 22वीं किस्त, बढ़ी हुई मिलेगी या पुरानी?
बजट में ऐलान होने के बावजूद, किसानों के मन में सवाल है कि क्या उन्हें फरवरी 2026 में ही बढ़ी हुई रकम मिल जाएगी? एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसकी संभावना बेहद कम है।
22वीं किस्त का समय: पीएम किसान की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को आई थी। नियमानुसार, 22वीं किस्त फरवरी के आखिरी हफ्ते या मार्च में आने की उम्मीद है।
प्रक्रिया में समय: बजट घोषणा के बाद नई राशि को लागू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी करना और तकनीकी बदलाव करने में समय लगता है। इसलिए फरवरी की किस्त संभवतः 2,000 रुपये ही रहेगी।
PM Kisan 22nd Installment: किस्त जारी होने की संभावित तारीख और स्थान
सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी के अंत में अपनी किसी जनसभा (संभवतः केरल दौरे के दौरान) में डीबीटी (DBT) के जरिए 22वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि, कृषि मंत्रालय ने अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले सालों के पैटर्न को देखें तो फरवरी का आखिरी सप्ताह सबसे अधिक संभावित है।
सावधान! इन नियमों की अनदेखी पड़ी तो नहीं मिलेगा पैसा
पीएम किसान योजना के तहत पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सरकार ने कुछ सख्त नियम लागू किए हैं, जिन्हें नजरअंदाज करने पर किस्त रुक सकती है:
पति-पत्नी का नियम: एक ही परिवार में पति और पत्नी दोनों इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। यदि दोनों के खाते में पैसे जा रहे हैं, तो सरकार भविष्य में इसकी वसूली कर सकती है।
इनकम टैक्स स्लैब: यदि परिवार का कोई भी सदस्य इनकम टैक्स भरता है, तो वे इस योजना के लिए अपात्र माने जाएंगे।
KYC अनिवार्य: जिन किसानों ने अपना e-KYC और आधार बैंक खाते से लिंक नहीं कराया है, उनकी 22वीं किस्त लटक सकती है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan: सावधान! इन 4 गलतियों से अटक सकते हैं आपके 2000 रुपये, कहीं आपका नाम भी तो लिस्ट से बाहर नहीं?












Click it and Unblock the Notifications