PM Kisan 22nd Installment: होली से पहले किसानों को मिलेगा तोहफा! 22वीं किस्त में किन किसानों को मिलेंगे 4,000?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की अगली किस्त को लेकर लाभार्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार 24 फरवरी 2026 के बाद योजना की 22वीं किस्त की राशि किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है।

गौरतलब है कि 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी की गई थी, जिसके बाद से ही अगली आर्थिक मदद का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी त्योहारों और खेती की जरूरतों को देखते हुए सरकार समय से पहले यह तोहफा दे सकती है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

PM Kisan 22nd Installment Update

PM Kisan: किन्हें मिलेंगे 4,000 रुपये?

इस बार चर्चा है कि कुछ किसानों के खाते में 2,000 के बजाय 4,000 रुपये की भारी राशि क्रेडिट हो सकती है। हालांकि, यह कोई बोनस नहीं है। दरअसल, जिन पात्र किसानों की पिछली किस्त (21वीं) किसी दस्तावेजी कमी, गलत जानकारी या तकनीकी गड़बड़ी के कारण अटक गई थी और अब उन्होंने उन खामियों को सुधार लिया है, उन्हें पिछली बकाया राशि और नई किस्त जोड़कर एक साथ मिलेगी। सामान्य पात्र किसानों को नियमानुसार 2,000 रुपये की किस्त ही प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त की तारीख पर बड़ा अपडेट, किन किसानों के खाते में आएगा पैसा?

PM Kisan 22nd Installment: e-KYC है जरूरी

सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना e-KYC के भुगतान की प्रक्रिया पूरी नहीं की जाएगी। यदि आपने अभी तक यह काम नहीं किया है, तो आपकी किस्त रुक सकती है।

  • ऑनलाइन: पीएम किसान पोर्टल के माध्यम से ओटीपी (OTP) के जरिए।
  • ऑफलाइन: अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक तरीके से।

PM Kisan: घर बैठे ऐसे चेक करें अपना 'बेनेफिशरी स्टेटस'

किस्त जारी होने से पहले अपना नाम और स्टेटस जांचना बेहद जरूरी है ताकि अंतिम समय में कोई परेशानी न हो।

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • 'Get Data' पर क्लिक करते ही आपकी पूरी जानकारी, ई-केवाईसी की स्थिति और लैंड सीडिंग का स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त से पहले कटा लाखों का नाम, अपनी पात्रता और नई लिस्ट यहां करें चेक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+