PM Kisan Samman Nidhi Yojana: इस तारीख तक किसानों को मिल सकती है 14वीं किस्त, जानें हर जानकारी
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 14th installment: पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का हजारों किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 3वीं किस्त फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया था और अब 14वीं किस्त जल्द जारी होने की उम्मीद है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त इस महीने यानी जून 2023 के आखिरी हफ्ते में जारी होने की संभावना है।

हालांकि केंद्र सरकार ने अभी तक 14वीं किस्त जारी करने की तारीखों की पुष्टि नहीं की है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप pmkisan.gov.in की साइट पर जा सकते हैं।
What is PM Kisan Yojana: क्या है पीएम-किसान सम्मान निधि योजना?
पीएम-किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की एक योजना है। सभी भूमिधारी किसान परिवारों को सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा देने के लिए किसानों को तीन समान किश्तों में 6,000 प्रति वर्ष दिया जाता है। पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसानों को तीन किश्तों में हर चार महीने में 2,000 रुपये मिलते हैं। ये पैसे सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में जाते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त जून के आखिरी हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है। पीआईबी के एक ट्वीट के मुताबिक, योजना के लॉन्च के बाद से 2.42 लाख करोड़ रुपये 11 करोड़ से अधिक किसानों को दिए जा चुके हैं।
PM Kisan Yojana Eligible Farmers: कौन किसान होते हैं पात्र
पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत वही किसान पात्र होते हैं, जिन किसानों के नाम कृषि योग्य भूमि है।
बता दें कि जमींदार, किसान परिवार जो संवैधानिक पदों पर आसीन हैं, राज्य या केंद्र सरकार के सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी, डॉक्टर, इंजीनियर और वकील और सेवानिवृत्त पेंशनभोगियों जैसे किसानों को इसका लाभ नहीं मिलता है।
पीएम किसान योजना: लाभार्थी लिस्ट कैसे चेक करें
- पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'फार्मर कॉर्नर' चुनें।
- इसके बाद 'बेनिफिशियरी स्टेटस' पर क्लिक करें।
- आप ड्रॉप-डाउन मेनू से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक या गांव का चयन कर सकते हैं।
- अपनी स्थिति जानने के लिए 'Get Report' पर क्लिक करें।
पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त के लिए कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
- फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करें।
- "नया किसान पंजीकरण" चुनें और अपना आधार नंबर डालें।
- आवश्यक विवरण भरें और सबमिट करें। भविष्य के संदर्भ के लिए इसे प्रिंट आउट ले लें।












Click it and Unblock the Notifications