PM-KISAN: पीएम मोदी सोमवार को जारी करेंगे 16,800 करोड़ रुपए से अधिक की 13वीं किस्त, इतने किसानों को फायदा

पीएम-किसान निधि योजना के तहत 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में सोमवार को 13वीं किस्त के पैसे आ जाएंगे। कर्नाटक के बेलगावी में पीएम मोदी कल इसके तहत 16,800 करोड़ रुपए से अधिक रकम जारी करेंगे।

pm-kisan-pm-modi-will-release-the-13th-installment-of-more-than-rs-16-800-crore-on-monday

देश के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त का उनका इंतजार खत्म होने का समय आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कर्नाटक के बेलगावी से अन्नदाताओं के लिए 16,800 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम जारी करेंगे। पीएम मोदी सोमवार को देश के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में सीधे 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' का पैसा जारी करेंगे। इसके तहत प्रत्येक किसानों के खाते में 2,000 रुपए आएंगे। गौरतलब है कि देश में छोटे और मंझोले किसान इस योजना के तहत मिलने वाली 13वीं किस्त का काफी लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं।

pm-kisan-pm-modi-will-release-the-13th-installment-of-more-than-rs-16-800-crore-on-monday

8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में आएगी किस्त
देश के 8 करोड़ से अधिक अन्नदाताओं की इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। सोमवार को किसानों के खाते में 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' के तहत 2,000 रुपए की 13वीं किस्त आ जाएगी। इस मौके पर केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और इस मंत्रालय के सचिव मनोज आहूजा भी बेलगावी में मौजूद रहेंगे। पीआईबी के मुताबिक इस इस दौरान पीएम-किसान और जल जीवन मिशन के एक लाख से ज्यादा लाभार्थियों के मौजूद रहने की संभावना है।

pm-kisan-pm-modi-will-release-the-13th-installment-of-more-than-rs-16-800-crore-on-monday

अक्टूबर में आई थी 12वी किस्त
बता दें कि इस योजना के तहत किसानों के खाते में 11वीं और 12वीं किस्त पिछले साल मई और अक्टूबर में ही डाले गए थे। 13वीं किस्त के साथ ही सरकार ने यह दिखाने की कोशिश की है किसानों की सहायता और उनकी आजीविका के लिए उसकी प्रतिबद्धता कायम है। इस योजना से देश के करोड़ों किसानों को पहले ही लाभ मिल चुका है और उनकी आमदनी बढ़ाने में सहायता मिली है, जिससे कृषि क्षेत्र के विकास में उनका योगदान बढ़ा है।

किसानें को सालाना मिलते हैं 6,000 रुपए
पीएम मोदी ने पीएम-किसान योजना की शुरुआत अपने पिछले कार्यकाल के आखिर में यानि 2019 के आम चुनावों से पहले की थी। इस योजना के तहत किसान लाभार्थियों के खाते में केंद्र सरकार साल में 6,000 रुपए सीधे डालती है, जो 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में होती है। सोमवार को मिल रही किस साल 2023 की पहली किस्त है।

Recommended Video

    Maharashtra के Nashik में किसानों को प्याज की कम कीमत ने रूलाया, कर डाली ये मांग | वनइंडिया हिंदी
    pm-kisan-pm-modi-will-release-the-13th-installment-of-more-than-rs-16-800-crore-on-monday

    अब तक जारी हो चुकी है 2.25 लाख करोड़ रुपए से अधिक की रकम
    इस योजना के तहत अबतक 11 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के लिए 2.25 लाख करोड़ रुपए से अधिक की रकम जारी हो चुकी है। इस योजना का लाभ आमतौर पर छोटे और मंझोले किसानों को मिल रहा है। सबसे बड़ी बात ये है कि कोविड लॉकडाउन के दौरान भी जरूरतमंद किसानों की सहायता के लिए विभिन्न किस्तों में उनके खातों में 1.75 लाख करोड़ रुपए डाले गए थे।

    3 करोड़ से ज्यादा महिला लाभार्थी
    एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि इस योजना की लाभार्थियों में 3 करोड़ से ज्यादा महिला लाभार्थी हैं, जिनके खातों में 53,600 करोड़ रुपए से अधिक का लाभ पहुंच चुका है। इस योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास, किसानों के कर्ज का बोझ कम करने और कृषि निवेश बढ़ाने में मदद मिली है। इससे किसानों की जोखिम लेने की क्षमता भी बढ़ी है, जिससे वह ज्यादा उत्पादकता वाले निवेश कर पाने में सक्षम हो रहे है।

    IFPRI के मुताबिक पीएम-किसान फंड से लाभार्थियों की कृषि जरूरतें तो पूरी हो ही रही हैं, शिक्षा, स्वास्थ्य और शादियों के खर्चों में सहायता उपलब्ध हो रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+