2024 से पहले बढ़ सकती है पीएम किसान निधि की रकम, जानें मोदी सरकार और किनके लिए खोल सकती है खजाना?
पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के दौरान विपक्षी दलों ने कई सारे लोक-लुभावन वादों का पिटारा खोला है। बीजेपी ने भी अपनी ओर से वोटरों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का अंतिम फोकस 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव है, जिसके लिए उसकी तरकश में कई तीर हैं, जिसे वह अपने हिसाब से कभी भी चला सकती है।
2024 के लिए केंद्र में सत्ताधारी बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार जिन कल्याणकारी कदमों पर खास फोकस कर सकती है, उनमें छोटे और मंझोले किसानों के लिए खास सहायता और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के हितों वाले फैसले हो सकते हैं।

पुरानी पेंशन है विपक्ष का बड़ा एजेंडा
गौतलब है कि विपक्षी पार्टियां खासकर कांग्रेस लगातार कुछ विधानसभा चुनावों से पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) और कृषि लोन को मुद्दा बना रही हैं। कई कांग्रेस शासित राज्यों ने हाल में पुरानी पेंशन स्कीम की ओर लौटने का फैसला भी किया है। इसी महीने 1 अक्टूबर को जब दिल्ली के रामलीला मैदान में ओपीएस की वापसी की मांग को लेकर देश भर से केंद्र और राज्य सरकार के हजारों कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था, तो विपक्षी दल उनके समर्थन में खड़े थे।
एनपीएस में संशोधन पर केंद्र कर सकता है विचार
जब कुछ राज्यों की विधानसभा चुनावों में विपक्ष ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने का मुद्दा भुनाया और उसे सफलता मिलती दिखी तो इसी साल मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की पेंशन स्कीम की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की। इस समिति से मौजूदा नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में अगर जरूरत है तो बदलाव के लिए सुझाव देने को कहा गया था।
अब जानकारी मिल रही है कि केंद्र सरकार एनपीएस के कई विकल्पों पर विचार कर रही है। इसके अनुसार इसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए कुछ बेहद आकर्षक विकल्प के भी सुझाव शामिल हैं, जैसे कि अंतिम सैलरी का एक निश्चित हिस्सा बतौर पेंशन सुनिश्चित किया जाना। गौरतलब है कि पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) की मांग इसलिए हो रही है कि उसमें अंतिम वेतन की आधी रकम बतौर पेंशन मिलने की गारंटी होती है।
किसानों के लिए कुछ बड़ा सोच सकती है मोदी सरकार
विपक्षी दलों की ओर से किसानों को रिझाने के लिए आजमाया हुआ चुनावी फंडा उनकी ऋण माफी को फिर से हथियार बनाया जा रहा है। इसलिए भाजपा सरकार किसानों के लिए भी कुछ बड़ा करने की सोच सकती है। अभी देश भर के छोटे और मंझोले किसानों को केंद्र की ओर से हर साल तीन किश्तों में 6,000 रुपए सीधे खाते में डाले जा रहे हैं। मोदी सरकार ने इस पीएम किसान सम्मान निधि की शुरुआत 2019 के लोकसभा चुनाव से कुछ ही महीने पहले यानी फरवरी में की थी।
पीएम किसान सम्मान निधि की रकम बढ़ाई जा सकती है
अब जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक केंद्र सरकार के सामने इसको लेकर कई तरह के सुझाव और विकल्प पहुंच रहे हैं। इसमें 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले किसानों के लाभ वाले कुछ और कदम उठाए जाने के सुझाव शामिल हैं। इसमें से पीएम किसान निधि के तहत हर चार महीने में मिलने वाली 2000 रुपए की किश्त में बढ़ोतरी का भी सुझाव शामिल है।
एक आंकड़े के मुताबिक देश में पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की संख्या 14 करोड़ से ज्यादा है। 2019 के आम चुनावों में मोदी सरकार की बड़ी जीत के जो कई किरदार माने जाते हैं, उसमें इस योजना की भूमिका भी काफी अहम मानी जाती है।
अगले लोकसभा चुनावों के लिए मोदी सरकार के विचारों के केंद्र में एक बार फिर से किसान और सरकारी कर्मचारी हो सकते हैं, इसका संकेत एक दिन पहले ही इसके दो बड़े फैसलों से मिलता है। जैसे सरकार ने रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य काफी बढ़ा दिया है, जिसमें गेहूं की एमएसपी में अबतक का रिकॉर्ड इजाफा किया गया है। वहीं सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों का डीए भी 4% बढ़ाने का एलान किया गया है।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications