PM Kisan की 24वीं किस्त के लिए e-KYC, लैंड सीडिंग और आधार लिंकिंग बेहद जरूरी, कैसे चेक करें स्टेटस?
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी खबर है। किस्त का पैसा खाते में आने से पहले लाभार्थियों को अपनी कुछ जरूरी जानकारी और रिकॉर्ड अपडेट रखने चाहिए। e-KYC, जमीन का सत्यापन (Land Seeding) और आधार से बैंक खाते की लिंकिंग पूरी नहीं होने पर 2,000 रुपये की किस्त मिलने में देरी हो सकती है या भुगतान रुक सकता है।
किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते PM Kisan पोर्टल पर अपना स्टेटस चेक कर लें। अगर कोई प्रक्रिया अधूरी है, तो उसे जल्द पूरा कराएं। इसके अलावा गलत जमीन रिकॉर्ड, डुप्लीकेट लाभार्थी या पेंडिंग फिजिकल वेरिफिकेशन जैसी वजहों से भी भुगतान रोका जा सकता है।

e-KYC करना जरूरी
PM Kisan योजना के सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC जरूरी है। किसान इसे PM Kisan पोर्टल, PM Kisan मोबाइल ऐप या नजदीकी CSC सेंटर के जरिए पूरा कर सकते हैं। जिन किसानों की e-KYC अभी बाकी है, उन्हें इसे जल्द पूरा कर लेना चाहिए।
जमीन का रिकॉर्ड होना चाहिए सही
किसान की जमीन का रिकॉर्ड PM Kisan रजिस्ट्रेशन से जुड़ा और सत्यापित होना जरूरी है। Land Seeding के तहत किसान की जमीन की जानकारी को उसके PM Kisan रिकॉर्ड से जोड़ा और वेरिफाई किया जाता है। जमीन के रिकॉर्ड में गलती या वेरिफिकेशन पूरा नहीं होने पर किस्त अटक सकती है।
आधार से बैंक खाता लिंक करें
PM Kisan की किस्त Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। इसलिए किसानों को यह भी चेक करना चाहिए कि उनका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं। आधार-बैंक लिंकिंग में समस्या होने पर भुगतान मिलने में देरी हो सकती है।
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
किसान PM Kisan पोर्टल पर जाकर Beneficiary Status या Know Your Status (KYS) सेक्शन में अपनी जानकारी देख सकते हैं।
यहां e-KYC, आधार सीडिंग और लैंड वेरिफिकेशन की स्थिति चेक की जा सकती है।
इन वजहों से भी रुक सकता है पैसा
अगर किसान के जमीन रिकॉर्ड में कोई गलती है, डुप्लीकेट लाभार्थी रिकॉर्ड सामने आता है या फिजिकल वेरिफिकेशन अभी पूरा नहीं हुआ है, तो भुगतान रोका जा सकता है। ऐसे मामलों में जरूरी सुधार और जांच पूरी होने के बाद ही भुगतान जारी किया जा सकता है।
24वीं किस्त से पहले कर लें ये काम
किसानों को 24वीं किस्त जारी होने से पहले e-KYC, लैंड वेरिफिकेशन और आधार-बैंक लिंकिंग की स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए। अगर इनमें से कोई प्रक्रिया लंबित है, तो उसे समय रहते पूरा कराना बेहतर होगा, ताकि किस्त के भुगतान में किसी तरह की परेशानी न आए।
ये भी पढ़ें: आपके खाते में लाडली बहना योजना के 1500 रुपये आए या नहीं? घर बैठे मिनटों में चेक करें स्टेटस


Click it and Unblock the Notifications
