PM Kisan: आज किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये? क्या है पीएम किसान के 21वीं किस्त का स्टेटस?
PM Kisan 21st Installment Update: दिवाली के मौके पर देशभर में खुशियों और रोशनी का माहौल है। घरों में दीयों की जगमगाहट है और लोगों के चेहरे पर उत्साह झलक रहा है। वहीं, लाखों किसान भाई भी अपने घरों में खुशियां मनाने के लिए तैयार हैं। लेकिन उनके मन में एक खास सवाल है, क्या इस दिवाली उनके बैंक खातों में पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का पैसा क्रेडिट होगा?
किसानों को उम्मीद थी कि धनतेरस या दिवाली पर अगली किस्त उनके खाते में आ जाएगी, लेकिन आधिकारिक घोषणा नहीं होने के कारण यह इंतजार अब भी जारी है। हालांकि, कुछ राज्यों के किसानों को पहले ही भुगतान मिल चुका है और केंद्र सरकार कभी भी बिना पूर्व सूचना के किस्त जारी कर सकती है। इस बार भी भुगतान की संभावना नवंबर के पहले हफ्ते में ज्यादा दिखाई दे रही है।

दिवाली पर किस्त मिलने की संभावना कम
किसानों को उम्मीद थी कि धनतेरस या दिवाली के शुभ दिन उनके खाते में अगली किस्त आएगी। लेकिन आधिकारिक सूत्रों की ओर से कोई सूचना नहीं मिलने के कारण, दिवाली पर इस किस्त के आने की संभावना कम है। फिर भी सरकार कभी भी बिना पूर्व सूचना के भुगतान जारी कर सकती है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: किसानों के लिए ट्रिपल खुशखबरी! पीएम किसान की 21वीं किस्त से पहले मिलेगी 2 और सौगात
चार राज्यों के किसानों को पहले ही मिल चुका पैसा
पिछले उदाहरणों के अनुसार, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल के किसानों को 21वीं किस्त पहले ही मिल चुकी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 सितंबर, 2025 को बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित किसानों को अग्रिम राहत देने के लिए भुगतान किया था।
नवंबर के पहले हफ्ते में हो सकता है भुगतान
मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारों के अनुसार, केंद्र सरकार 21वीं किस्त का ऐलान नवंबर के पहले हफ्ते में कर सकती है। यह बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से कुछ दिन पहले होने की संभावना है। ध्यान रहे कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के दौरान नई योजनाओं की घोषणा नहीं की जा सकती, लेकिन पहले से स्वीकृत भुगतान जारी रहेगा।
कैसे चेक करें 21वीं किस्त का स्टेटस
पीएम किसान योजना में पंजीकृत सभी किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य है। अपने भुगतान का स्टेटस चेक करने के लिए ये स्टेप्स अपनाएं:
- आधिकारिक पीएम किसान वेबसाइट पर जाएं।
- "लाभार्थी स्थिति" (Beneficiary Status) विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करें।
- "डेटा प्राप्त करें" (Get Data) पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपकी लाभार्थी स्थिति और भुगतान का स्टेटस दिख जाएगा।
ई-केवाईसी करवाने के आसान तरीके
यदि आपकी e-KYC पूरी नहीं हुई है, तो इसे इन तरीकों से कर सकते हैं:
- ओटीपी आधारित e-KYC - पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध।
- बायोमेट्रिक आधारित e-KYC - नजदीकी CSC या राज्य सेवा केंद्र से।
- चेहरा प्रमाणीकरण (Face Authentication) - पीएम किसान मोबाइल ऐप पर उपलब्ध।
मोबाइल से e-KYC करने का तरीका:
- Google Play Store से PM-Kisan और आधार फेस RD ऐप डाउनलोड करें।
- पंजीकृत मोबाइल नंबर से ऐप में लॉगिन करें।
- "ई-केवाईसी" विकल्प पर क्लिक करें और आधार नंबर डालें।
- अपना चेहरा स्कैन करें।
- स्कैन सफल होते ही आपकी e-KYC पूरी हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त से पहले बड़ी गड़बड़ी का खुलासा, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? नहीं आएंगे पैसे












Click it and Unblock the Notifications