पीएम मोदी ने कहा- सरदार पटेल पर किसी का कॉपीराइट नहीं
नई दिल्ली। सरदार वल्लभ भाई पटेल पर किसी का कॉपीराइट नहीं है। महिला आरक्षण की अवधारणा पहली बार सरदार वल्लभ भाई पटेल लाए लेकिन उनके प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंक दिया गया।
यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश के लिए सब कुछ किया और जो कुछ भी किया वो देश को समर्पित कर दिया।

पीएम ने कहा कि हमें तब गर्व महसूस होता है जब हमारा बच्चा फर्राटेदार स्पैनिश या फ्रेंच बोलत है लेकिन हम कभी अपने बच्चों को तमिल या उड़िया सरीखी स्थानीय भाषा क्यों नहीं सिखाते?
पीएम ने ली चुटकी
इस दौरान पीएम ने कहा कि जब देश का मुखिया चुनना था तो सबसे ज्यादा वोट सरदार पटेल के पक्ष में आए न कि पंडित नेहरू के। लेकिन गांधी जी का व्यक्तित्व ऐसा था कि सरदार पटेल को पीएम न बनाकर नेहरू को पीएम बनाया जाए।
पीएम ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि हो सकता है कि गांधी जी ने सोचा है कि मैं भी गुजराती, इसको भी गुजराती को बनाउंगा।
पीएम ने आगे कहा कि आज की पीढ़ी के लिए मूल संदेश है भारत की एकता को बल देना।
उन्होंने कहा कि हमें प्रयत्नपूर्वक एकता के मंत्र को जीना पड़ेगा, पीढ़ी दर पीढ़ी इसे आगे बढ़ाना होगा। साथ ही'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' को एक जन आंदोलन में परिवर्तित करना है।












Click it and Unblock the Notifications