सीजफायर पर राजनीति करके सेना का मनोबल न गिराएं-पीएम
बारमती। महाराष्ट्र के बारमती में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव आयेंगे-जायेंगे लेकिन भारत भारत मां की आन पर कभी आंच नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि सीमा पर हमारे जवानों ने जांबाजी से पाक को करारा जवाब दिया है। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को हिदायत देते हुए कहा कि अब उसकी पुरानी आदत काम नहीं आयेगी।

पीएम मोदी ने विपक्षियों को फटकार लगाते हुए कहा कि एक तरफ जब सीमा पर हमारे जवान देश की सुरक्षा में लगे हैं ऐसे में राजनीति करके सेना का मनोबल नहीं गिराना चाहिए। हमें हर संभव सेना के मनोबल को उंचा रखने का प्रयास करना चाहिए
प्रधानमंत्री ने सीजफायर पर हो रही राजनीति पर निराशा जताते हुए कहा कि यह ऐसा वक्त है जब देश को एकजुट होकर देश की सेना का मनोबल बढ़ाना चाहिए न कि सेना के हिम्मत कम करनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि महज राजनीतिक लाभ के लिए देश की सुरक्षा से जुडे मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा देश के लोग उनके इरादों से बेहतर परिचय हैं और ऐसे में उन्हें अपने इरादों को शब्दों में बयान करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की सेना को पता है कि अब वक्त बदल चुका है। उन्होंने कहा कि सेना ने पाक के नापाक इरादों का भारतीय सेना का बखूबी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा समय मुंह से जवाब का नहीं बल्कि गोलियों से देने का समय है और हमारे जवान अपनी उंगलियों से जवाब दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस-एनसीपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 26/11 के आतंकी हमलों के समय भी देश के राज्यों में चुनाव था मगर भाजपा ने कभी भी उस वक्त आतंकी हमलों का राजनीतिक लाभ नहीं उठाया। प्रधानमंत्री ने












Click it and Unblock the Notifications