कांग्रेस की चुनौती, राज्यों के साथ चुनाव कराने को समय से पहले लोकसभा भंग करें प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। देश में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि इसके लिए प्रधानमंत्री लोकसभा को समय से पहले भंग कर दें। कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है उनके साथ लोकसभा चुनाव करवाने के लिए प्रधानमंत्री लोकसभा को समय से पहले भंग करें।

लॉ कमीशन को शाह का खत 'नाटक'

लॉ कमीशन को शाह का खत 'नाटक'

अशोक गहलोत ने कहा कि नरेंद्र मोदी अगर संविधान संसोधन कर एकसाथ चुनाव करवाना चाहते हैं तो कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के एक साथ चुनाव कराने के समर्थन में लॉ कमीशन को लिखे पत्र को गहलोत ने नाटक बताते हुए कहा है कि शाह का पत्र राजनीतिक स्टंट से ज्यादा कुछ नहीं है, लो इससे राजनीतिक फायदा लेना चाहते हैं।

चुनाव टले तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे: तन्खा

चुनाव टले तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे: तन्खा

कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेक तन्खा ने कहा कि अगर सरकार मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव को टालती है तो कांग्रेस अदालत में जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपने मन से राष्ट्रपति शासन नहीं लगा सकता है।

शाह ने लिखा है खत

शाह ने लिखा है खत

अमित शाह ने लॉ कमीशन के प्रमुख को पत्र लिख कर कहा है कि उनकी पार्टी देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के समर्थन में है। इसके बाद इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल के आखिर में होने वाले राज्यों के चुनाव को आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि भाजपा ने भी इस पर सफाई दी है और कहा है कि पार्टी विधानसभा और लोकसभा को साथ नहीं कराएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+