'चौकीदार चोर है' का जवाब देने के लिए PM मोदी यहां बने 'चौकीदार', कई दिग्गज ने भी बदला नाम
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपना नाम बदल दिया है। उन्होंने- मैं भी चौकीदार हूं कैंपेन के तहत अपने ट्विटर हैंडल का नाम बदलते हुए चौकीदार नरेंद्र मोदी कर लिया है। पहले यह नाम नरेंद्र मोदी था। मोदी ही नहीं बल्कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय पीयूष गोयल ने भी अपने नाम के आगे ट्विटर पर चौकीदार लगा लिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने ट्विटर अकाउंट से 'जिसने बनाया स्वच्छता को संस्कार...वो है चौकीदार।' नाम के कैप्शन के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है।

पीएम की इस मुहिम में कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो गए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, मुख्तार अब्बास नकवी, रविशंकर प्रसाद सहित कई नाम शामिल हैं।
गौरतलब है कि मोदी अक्सर स्वयं को ऐसा ''चौकीदार" बताते आए हैं जो भ्रष्टाचार को अनुमति नहीं देगा और न ही स्वयं भ्रष्टाचार करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल लड़ाकू विमान समझौते में कथित अनियमितताओं को लेकर मोदी पर बार-बार निशाना साधकर कहते रहे हैं, ''चौकीदार चोर है।" अब विपक्ष के इसी हमले को भाजपा ने अपने चुनावी प्रचार में शामिल कर लिया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में मणिशंकर अय्यर के 'चायवाला' टिप्पणी को भी भाजपा ने चुनाव अभियान का हिस्सा बनाया था।

चौकीदार चोर है' vs 'चौकीदार फिर से'
बीजेपी नेताओं के चौकीदार बनने के बाद ट्विटर पर #ChowkidarPhirSe ट्रेंड कर रहा है। बता दें, कांग्रेस नेताओं ने राफेल डील को लेकर 'चौकीदार चोर है' का नारा दिया था। यह नारा काफी फेमस हुआ था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी हर रैली में इस नारे के जरिए पीएम मोदी पर हमला बोलते हैं। अब बीजेपी ने कांग्रेस के नारे को पलट दिया है।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Amit Shah: ममता सरकार को दी चुनौती, अमित शाह ने बताया घुसपैठ खत्म करने का 'मास्टरप्लान' -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi Rahul Gandhi video: लोकतंत्र की सुंदर तस्वीर! फुले जयंती पर PM मोदी-राहुल गांधी की मुलाकात ने जीता दिल -
Doon Lit Fest 2026: देहरादून में सजा साहित्य-सिनेमा का महाकुंभ, इम्तियाज अली समेत कई दिग्गज शामिल -
Arvind Kejriwal News: केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, IT नियमों में संशोधन पर साधा निशाना -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत












Click it and Unblock the Notifications