पीएम मोदी ने नये साल का जश्न पीएमओ के कर्मचारियो संग मनाया

नई दिल्ली। यूं तो नये साल का जश्न सब ने अपने तरीके से मनाया था लेकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नये साल मनाने के तरीके ने कई लोगों को चकित कर दिया। दरअसल प्रधानमंत्री नये साल के मौके पर पीएमओ कार्यालय पहुंचकर पीएमओ के कर्मचारियों को चौंका दिया।

narendra modi

सरप्राइज टी पार्टी पर बुलाया पीएमओ कर्मचारियों को
पीएमओ कर्मचारियों ने बताया कि नये साल के मौके पर प्रधानमंत्री ने उन्हे चाय पर बुलाया था जो अपने आप में आश्चर्यचकित करने वाला था। पीएमओ के अधिकारी ने बताया कि पीएमओ कार्यालय में प्रिसिंपल सेक्रेटरी से लेकर निचले स्तर के कर्मचारी तक को प्रधानमंत्री ने आमंत्रित किया था। सभी पीएमओ के कर्मचारियों ने 7 रेस कोर्स के पंचवटी ऑडीटोरियमें पीएम से मुलाकात की थी।

आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे उस दौरान भी वह वह नये साल और विशेष मौकों पर अपने स्टॉफ के कर्मचारियों से मुलाकात किया करते थे। पीएम ने उसी परंपरा को पीएमओ में भी जारी रखा है।

कर्मचारियों के सवालों के दिए जवाब
पीएमओ के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पीएमओ कार्यालय में पीएम के लिए बैठने की व्यवस्था की गयी थी साथ ही अन्य लोगों के बैठने का भी इंतजाम था। लेकिन प्रधानमंत्री ने खड़े होकर ही लोगों से बहुत ही साधारण तरीके से लोगों से घुलमिलकर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने तकरीबन 45 मिनट तक सभी लोगों से बात की। प्रधानमंत्री ने हमसे कहा आप जो भी पूछना चाहते हैं पूछे मैं अपने 7 महीने का अनुभव आपके साथ साझा करके खुश महसूस करुंगा।

मोदी कुर्ते का क्या है राज
पीएमओ के कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री से बहुत ही साधारण सवाल पूछे जैसे कि आप कितनी देर सोते हैं, आप छुट्टी किस दिन लेते हैं, आप क्या खाते हैं और लोगों ने मोदी कुर्ते के बारे में भी पीएम से सवाल किये। प्रधानमंत्री ने सभी सवालों के जवाब अपने चिर-परिचित हंसी के अंदाज में लोगों को दिए। एक कर्मचारी ने कहा कि हमारे पास एक उर्जावान पीएम है तो इसके जवाब में पीएम ने कहा कि जी जान से जुड़ो काम से कभी नहीं थकोगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा कोई भी प्रयास बाकी नहीं रहना चाहिए जिससे आम जन की अपेक्षाओं की पूर्ती हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+