जम्मू और कश्मीर के मसले पर पीएम मोदी ने दी राज्य के मुख्यमंत्रियों की अहम सलाह
बीते कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में कश्मीरी छात्रों पर हुए हमले के मद्देनजर पीएम मोदी राज्य के मुख्यमंत्रियों को अहम सलाह दी।
नई दिल्ली। नीति आयोग की बैठक भी जम्मू और कश्मीर की बदतर हालात की चर्चा से अछूती नहीं रही। रविवार को नीति आयोग की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि वो अपने-अपने राज्यों में मौजूद जम्मू और कश्मीर के छात्रों से संपर्क साधें।

मोदी ने यह अपील उस वक्त की जब जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मुद्दे को बैठक के दौरान उठाया।
गौरतलब है कि मोदी की ओर से की गई अपील इसलिए महत्वपूर्ण हो गई है क्योंकि हाल ही कश्मीरी छात्रों के साथ राजस्थान के मेवाड़ विश्वविद्यालय में मारपीट हुई थी। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ में कश्मीरी छात्रों के संबंध में पोस्टर लगा कर उन्हें अपने राज्य से वापस जाने को कहा था।

महबूबा के सुझाव का किया समर्थन
नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में पीएम मोदी ने महबूबा के सुझाव पर समर्थन जताया था जिसमें उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में उन छात्रों पर ध्यान दें जो उनके यहां पढ़ते हैं।
बता दें कि पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली नीति आयोग की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल नहीं आए थे।












Click it and Unblock the Notifications