आरोप लगाने वाले सरकार के 9 साल के रिकॉर्ड को देखे: पीएम

manmohan singh
जबलपुर। मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बीेजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। जबलपुर में कांग्रेस के लिए वोट मांगने पहुंचे मनमोहन सिंह ने विरोधी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि बीते 9 सालों में देश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है, विकास न होने का आरोप लगाने वालों को यूपीए सरकार के रिकार्ड को ठीक तरह से देखना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने राइट टाउन स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीते नौ वर्षो में संप्रग सरकार के काल में हर क्षेत्र में विकास हुआ है और यह रिकार्ड आम जनता के सामने है। चुनाव में वोट डालने से पहले मतदाता को सरकार के रिकार्ड का अध्ययन करना चाहिए। कांग्रेस का मानना रहा है कि देश की आर्थिक प्रगति ऐसी होना चाहिए जिससे आम आदमी का जीवन खुशहाल बने।

विरोधी दलों द्वारा देश में विकास न होने के आरोपों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास न होने का आरोप लगाने वालों को हमारे नौ वर्षो के रिकार्ड को ठीक तरह से देखना चाहिए। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि बीते नौ वर्षो में कई अन्य देशों के मुकाबले भारत में कहीं अधिक तेजी से आर्थिक प्रगति हुई है। गरीबों की संख्या में तीन गुना कमी आई है। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई है। इससे तीन करोड़ चालीस लाख ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। देश से पोलियो जैसी बीमारी खत्म हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+