केजरी ने साधा पीएम पर निशाना, उबल पड़ी बीजेपी, कर डाली अभियोग की मांग
नई दिल्ली। इस समय कड़कड़ाती सर्दी में भी दिल्ली में सियासी पारा काफी चढ़ा हुआ है, आप बनाम बीजेपी की लड़ाई दिन प्रतिदिन चोखी होती जा रही है। इसी क्रम में जब पीएम मोदी पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा तो बीजेपी बुरी तरह से गुस्से से उबल पड़ी।
बीजेपी ने केजरीवाल के ऊपर अभियोग चलाने की मांग की है। इसलिए वकील प्रदीप कुमार द्विवेदी ने केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली की एक कोर्ट में याचिका दायर किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल काफी पढ़ेलिखे इंसान हैं लेकिन उन्होंने जानबूझकर देश के पीएम पर अपमान सूचक और राजद्रोही टिप्पणी की है जिसके लिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
इस मामले में महानगर दंडाधिकारी योगेश सिंह इस मामले की सुनवाई चार जनवरी को करेंगे। आपको बता दें कि जब सीबीआई ने केजीरवाल के प्रधान सचिव के कार्यालय पर छापेमारी की थी उसके बाद गुस्साये केजरीवाल ने पीएममोदी को 'कायर व मनोरोगी' करार दिया था।













Click it and Unblock the Notifications