अगर आपकी जेब में है 10 रुपए का नोट तो ये खबर आपके लिए
नयी दिल्ली। अगर आपकी जेब में 10 रुपए के नोट हैं तो ये खबर जरा ध्यान से पढ़िए। आपकी जेब में रखा ये नोट आपके लिए बेकार साबित हो सकता है। दरअसल केंद्र सरकार जल्द ही इन 10 के नोटों को बदल सकती है। मोदी सरकार ने यह घोषणा कि है कि अब 10 रूपये के नोट प्लास्टिक के होंगे, लेकिन कागज से बने 10 रूपए के पुराने नोटो को फिलहाल हटाए नहीं जाएगा।

एक प्रेस रिलीज जारी कर केंद्र सरकार ने इस बात की सूचना दी है। इस घोषणा के मुताबिक 10 रूपए के एक अरब नोट देश के पांच शहरों में ट्रायल के तौर पर जारी किए जाएंगे। इस बदलाव के पीछे सरकार की दलील है कि प्लास्टिक के नोट कागज के नोटों के मुकाबले ज्यादा दिन तक चलते हैं। इन प्लास्टिक के नोटों से जाली नोटों के कारोबार पर रोज लगाई जा सकती है। सरकार ट्राइल के तौर पर कोच्चि, मैसूर, जयपुर, शिमला और भूवनेश्वर में इन प्लास्टिक नोटों का जारी करेगी।
इन शहरों का चुनाव उनकी भौगोलिक और मौसम की विविधता के आधार पर किया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया है कि अभी यह ट्रायल के रूप में लाया जाएगा। अगर ट्राइल सही रहा तो धीरे-धीरे कर सभी कागज के नोटों को बदलकर प्लास्टिक का कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications