पत्‍थरबाजों से निपटने के लिए अब सेना करेगी प्‍लास्टिक बुलेट का इस्‍तेमाल

कश्मीर में पत्थरबाजों से निपटने के लिए अब प्लास्टिक बुलेट्स का इस्तेमाल किया जाएगा।

श्रीनगर। कश्मीर में पत्थरबाजों से निपटने के लिए अब प्लास्टिक बुलेट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। पीटीआई के मुताबिक गृह मंत्रालय ने पत्थरबाजों से निपटने के लिए सुरक्षाबलों को प्लास्टिक बुलेट्स का प्रयोग करने को कहा है। इसके लिए लाखों प्लास्टिक बुलेट्स कश्मीर भेजे जा चुके हैं। मंत्रालय ने सुरक्षाबलों से कहा है कि पेलेट गन का इस्तेमाल अंतिम उपाय के रूप में किया जाए। आपको बताते चले कि पेलेट गन्स की वजह से कश्मीर में सैकड़ों लोग अपनी आंखों की रोशनी गंवा चुके हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र सरकार को हिदायत देते हुए इसका विकल्प तलाशने को कह चुका है।

पत्‍थरबाजों से निपटने से अब सेना करेगी प्‍लास्टिक बुलेट का इस्‍तेमाल

क्‍या है प्‍लास्टिक बुलेट्स

प्लास्टिक की बुलेट्स शरीर में नहीं धंसती हैं। इन्हें प्‍लास्टिक बुलेट्स को इंसास राइफल्स से फायर किया जाता है। सुरक्षाबलों को कश्मीर में इन दिनों अकसर हिंसक प्रदर्शनों और पत्थरबाजी का सामना करना पड़ता है। खासकर आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान स्थानीय लोग पत्थरबाजी करते हुए सेना को बाधा पहुंचाते हैं। अभी पत्थरबाजों का मुकाबला करने के लिए सुरक्षाकर्मी पावा शेल्स और पेलेट गन का इस्तेमाल करते हैं।

सोमवार को भी पुलवामा जिले में स्कूली विद्यार्थियों और सुरक्षा बलों के बीच टकराव हुआ। शनिवार को एक डिग्री कॉलेज में सुरक्षा बलों के दाखिल होने के बाद विद्यार्थियों की ओर से उन पर किए गए पथराव और फिर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 50 से अधिक विद्यार्थी घायल हो गए। इस घटना को लेकर सोमवार को पूरी घाटी में विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं सोमवार को कश्मीर घाटी में इंटरनेट सेवाएं रोक दी गईं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+