योजना आयोग पर आज तय होगी 'नई योजना', नृपेंद्र मिश्रा भी लेंगे बैठक में हिस्सा
नयी दिल्ली। बीते दिनों से योजना आयोग पर चल रहे विमर्श में आज एक नया मोड़ आ सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिये अपने भाषण में योजना आयोग को लेकर कड़ा फैसला लेने के संकेत दिये थे।

आज इस 'योजना' का नए सिरे से शिलान्यास संभव है। इसपर आज मोदी सरकार कुछ निर्णय ले सकती है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक केंद्रीय मंत्रियों के अलावा नृपेंद्र मिश्रा और यशवंत सिन्हा भी भाग लेंगे।
पढ़ें- इसलिए खत्म हुआ योजना आयोग
जानकारी है कि इस बैठक में योजना आयोग के अस्तित्व को लेकर चर्चा होगी और नये संस्थान और उसकी कार्यशैली की पूरी पृष्ठभूमि तैयार की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही योजना आयोग को खत्म करने की बात कह चुके हैं व माइ गॉव वेबसाइट पर इसे लेकर नई मुहिम भी पेश कर चुके हैा।
इसी के चलते उन्हेांने नए संस्थान के बाबत पीएम ने आम जनता से उनकी राय भी मांगी है व लोगो व नाम का चयन होने पर इनामी राशि का भी प्रावधान रखा है। योजना भवन में आज होने वाली इस बैठक में पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और आयोग के कई पूर्व सदस्य भाग लेंगे व किसी निष्कर्श पर पहुंचने का ख़ाका तैयार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications