भाजपा सांसद सुप्रियो का सनसनीखेज खुलासा: रामदेव को ब्लैकमेल कर लिया था टिकट

सुप्रियो ने लिखा है कि 28 फरवरी को फ्लाइट में वह बाबा रामदेव के बगल वाली सीट पर बैठे हुए थे। सुप्रियो ने बाबा रामदेव को किसी के साथ टिकट वितरण पर बात करते हुए सुना। सुप्रिया ने बाबा रामदेव से कहा,मैं भी टिकट चाहता हूं। अगर आपने मुझे टिकट नहीं दिया तो मैं मीडिया को बता दूंगा कि आप लोगों को कैसे टिकट दे रहे हैं। इस पर बाबा रामदेव ने अपने निजी सचिव से मेरे नंबर लेने को कहा। इसके बाद 1 मार्च को राकेश नाम के एक शख्स ने कॉल किया, जिसने खुद को आरएसएस का प्रचारक बताया।
राकेश ने कहा कि बाबा ने उन्हें मेरे बारे में बताया है। उन्होंने पूछा कि आप कितना पैसा खर्च करने में सक्षम हैं? सीमा तो 70 लाख की है, लेकिन कुछ लोग इससे ज्यादा खर्च करते हैं।' इस पर सुप्रियो ने कहा, वह इतना पैसा खर्च नहीं कर सकते हैं। वे नरेंद्र मोदीजी के प्रशंसक हैं, सिर्फ इसलिए भाजपा से चुनाव लड़ना चाहते हैं। सुप्रियो के मुताबिक, तीन दिन बाद स्वयं बाबा रामदेव ने फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि आपका टिकट कन्फर्म हो गया है। जब गायक ने कहा कि वो इतना पैसा खर्च नहीं कर पाएगा, तो बाबा ने आश्वासन दिया, वो सब पार्टी संभाल लेगी। बाबा ने तब मजाक में यह भी कहा था कि अब तुम सिर्फ पवन मुक्तासन करो।












Click it and Unblock the Notifications