इलेक्टोरल बॉन्ड: बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार, कहा-हारे हुए नेता राजनीति में साफ पैसा नहीं चाहते
नई दिल्ली। भाजपा नेता पीयूष गोयल ने गुरुवार को कथित इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले के आरोपों के लिए कांग्रेस पर पलटवार किया है। मीडिया से बात करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि चुनावी बॉन्ड के जरिए चुनावी राजनीति में ईमानदारी से अर्जित किया गया धन आया। पीयूष गोयल ने कहा कि जो लोग चुनावी बांड से ईमानदार और पारदर्शी पैसा पाने में नाकाम रहे हैं, वे इसका विरोध कर रहे हैं। जिनको चुनाव में काला धन इस्तेमाल करने की आदत पड़ गई है।
Recommended Video

पीयूष गोयल ने कहा, हम इलेक्टोरल बॉन्ड इसलिए लाए ताकि चुनावी राजनीति में ईमानदार पैसे का इस्तेमाल हो। जो लोग इलेक्टोरल बॉन्ड के खिलाफ विरोध कर रहे हैं, वे काले धन को बढ़ाना चाहते हैं, और चुनाव के दौरान इसका उपयोग करना चाहते हैं। जब हम विपक्ष में थे, उस समय जो हमें चैक से चंदा देता कांग्रेस उसे तंग करती थी। बीजेपी काले धन के खिलाफ लड़ने वाली एकमात्र पार्टी है और चुनावी राजनीति में ईमानदारी से अर्जित तथा वैध धन को बढ़ावा देती है।
पीयूष गोयल ने कहा, विपक्ष द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह आधारहीन हैं। मोदी सरकार पहली सरकार है, जिसने भ्रष्टाचार के खिलाफ कई कदम उठाए हैं। मोदी सरकार ने चुनाव आयोग की सिफारिश पर 2000 से ज्यादा कैश डोनेशन पर रोक लगा दी। गोयल ने कहा, चुनाव आयोग ने करोड़ों रुपए कांग्रेस के नेताओं से जब्त किए हैं। वह भ्रष्ट हैं और कालेधन का उपयोग चुनाव में करना चाहते हैं। गोयल ने दावा किया कि बीजेपी अकेली पार्टी है, जो कालेधन के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है।
पीयूष गोयल ने कहा, शेल कंपनियों पर मोदी सरकार ने वार किया है। कई कंपनियां बंद हो गई हैं। रिजर्व बैंक और इलेक्शन कमीशन से केंद्र सरकार ने विमर्श किया और ये स्कीम लागू किया गया। ये सुनिश्चित किया गया है कि इन बांड्स का गलत इस्तेमाल ना हो। विपक्ष ने सवाल खड़ा किया कि बीच मे बांड्स क्यों खोला गया? उसका जवाब ये है कि असेंबली इलेक्शन बार-बार आते हैं, इसलिए इन बांड्स को खोलने की प्रक्रिया हुई।
-
Tamil Nadu चुनाव से आउट क्यों हुए अन्नामलाई? टिकट नहीं मिला या कुछ और है वजह, तोड़ी चुप्पी -
Bengal Chunav: बंगाल चुनाव में ‘पैसों की पावर’! TMC से BJP तक टॉप 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसके पास कितना धन? -
Bengal Election 2026: '2026 में गिरेगी दिल्ली की सरकार' मालदा में दीदी ने अमित शाह को दिया खुला चैलेंज -
Kerala Elections 2026: पीएम मोदी के तिरुवनंतपुरम रोड शो में उमड़ा जनसैलान, दावा किया- BJP-NDA की बनेगी सरकार -
Keralam Election 2026: 'केरलम में चलेगी बदलाव की आंधी' तिरुवल्ला में PM मोदी ने किया BJP की जीत का बड़ा दावा -
Professor Alok Khare कौन हैं? BJP नेता Madhvi लता को 'सेक्सी' बताया, खुद को कहा- 'मैं खतरों का खिलाड़ी' -
Bengal Election: दीदी की फिर होगी वापसी या BJP की बनेगी सरकार? ये 'हॉट सीटें' तय करेंगी किसके सिर सजेगा ताज -
Congress Candidate List: TN चुनाव में कांग्रेस की पहली सूची जारी, सेल्वापेरुंथगई समेत ये दिग्गज मैदान में -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात?












Click it and Unblock the Notifications