ऑक्सीजन पर घमासान: पीयूष गोयल बोले-ऑक्सीजन पर उद्धव ठाकरे की चालबाजी से दुखी हूं
नई दिल्ली, अप्रैल 17: भाजपा ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर राज्य में ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पटलवार किया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की उपलब्धता के मुद्दे पर कहा कि देश में अब तक महाराष्ट्र को सबसे अधिक मात्रा में ऑक्सीजन मिली है और केंद्र राज्य की जरूरतों का आकलन करने राज्य सरकारों के साथ नियमित संपर्क में है।

उन्होंने लिखा कि,ऑक्सीजन पर उद्धव ठाकरे की चालबाजी से दुखी हूं। आफिस आफ यूटी (उद्धव ठाकरे के कार्यालय) की ऑक्सीजन पर तिकड़मों को देखकर दुखी हूं। जीओआई (भारत सरकार), सभी हितधारकों के साथ भारत में ऑक्सीजन का अधिकतम उत्पादन सुनिश्चित कर रही है। हम ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता का वर्तमान में 110 प्रतिशत उत्पादन कर रहे हैं और औद्योगिक उपयोग के लिए उपलब्ध सभी ऑक्सीजन को चिकित्सा उपयोग के लिए भेज रहे हैं।
गोयल ने अपने ट्वीट में कहा कि देश में अब तक महाराष्ट्र को सबसे अधिक मात्रा में ऑक्सीजन मिली है और केंद्र राज्य की जरूरतों का आकलन करने तथा यथासंभव सहायता पहुंचाने के लिए राज्य सरकारों के साथ नियमित संपर्क में है। शुक्रवार का गोयल ने कहा था कि प्रधानमंत्री ने अपनी समीक्षा में कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र एवं राज्यों को मिलकर काम करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications