'रेलवे में अगले 5 सालों में होगा 150 अरब डॉलर का निवेश, निकलेंगी 10 लाख नौकरियां' - रेल मंत्री पीयूष गोयल
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अगले 5 सालों में रेलवे में ढेर सारी नौकरियां निकलने वाली हैं। उन्होंने कहा है कि रेलवे योजना बना रही है कि वह अगले 5 सालों में 150 अरब डॉलर से भी अधिक का निवेश करे।
मुंबई। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अगले 5 सालों में रेलवे में ढेर सारी नौकरियां निकलने वाली हैं। उन्होंने कहा है कि रेलवे योजना बना रही है कि वह अगले 5 सालों में 150 अरब डॉलर से भी अधिक का निवेश करे। इस निवेश से रेलवे में करीब 10 लाख नौकरियां पैदा होंगी। गोयल यह भी बोले कि वह रेलवे को एक नई दिशा देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यह बात गोयल ने इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा आयोजित एक पुरस्कार समारोह में कही है। अपनी बात में उन्होंने यह भी कहा है कि रेलवे सुरक्षित और आरामदायक सफर मुहैया कराने के सरकार के एजेंडे को आगे बढ़ाने में एक अहम भूमिका अदा कर सकती है।

पीयूष गोयल ने कहा कि रेलवे रेल लाइन को अगले चार सालों में पूरी तरह से विद्युतीकरण करने की योजना बना रही है। वह बोले कि इससे पहले इस योजना को 10 साल में पूरा किया जाना तय किया गया था, लेकिन अब टारगेट चार साल का है, ना कि 10 साल का। मंत्री ने कहा कि इससे घाटे में चल रही रेलवे की लागत में 30 फीसदी की कमी आएगी। इससे सालाना करीब 10,000 करोड़ रुपए की बचत हो सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications