Piyush Goyal: राजनीति में आने से पहले क्या करते थे पीयूष गोयल, करोड़ों की संपत्ति के है मालिक
Piyush Goyal: क्या हमें डिलिवरी बॉय या डिलिवरी गर्ल बनकर ही खुश हो जाना चाहिए? यह बात केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने दिल्ली में आयोजित स्टार्टअप महाकुंभ में गुरुवार (3 अप्रैल) कही थी। अपनी इस टिप्पणी के बाद से ही पीयूष गोयल गूगल में ट्रेंड कर रहे है।
गूगल सर्च में आने के बाद अब लोग अब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बारे में जानना चाहते है कि वो राजनीति में आने से पहले क्या करते थे? पीयूष गोयल की नेट वर्थ कितनी है? उनका जन्म कब और कहां हुआ था? और वो क्यों चर्चाओं में आए? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब हम आपको अपनी इस खबर के माध्य से बताने जा रहे है।

राजनीति में आने से पहले क्या करते थे पीयूष गोयल?
पीयूष गोयल भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और केंद्रीय मंत्री है। पीयूष गोयल ने करियर की शुरुआत एक इंवेस्टमेंट बैंकर के रूप में की। देश के सबसे बड़े कमर्शियल बैंक भारतीय स्टेट बैंक के 2001-2004 और बैंक ऑफ बड़ौदा के 2002-2004 तक बोर्ड में काम किया था। पीयूष गोयल पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक के बोर्ड में कार्य किया है।
पीयूष गोयल का जन्म कब और कहा हुआ?
पीयूष गोयल का जन्म 13 जून 1964 को मुंबई में हुआ था। पीयूष गोयल के पिता का नाम स्वर्गीय श्री वेदप्रकाश गोयल और माता का नाम श्रीमति चंद्रकांता गोयल है। पीयूष ने मुंबई विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की है। इसके अलावा अपनी स्कूली शिक्षा माटुंगा के डॉन बॉस्को हाई स्कूल से की। पीयूष गोयल राजनीतिक परिवार से आते हैं।
तीन बार विधायक रही पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीयूष गोयल मां चंद्रकांता गोयल महाराष्ट्र से तीन बार विधायक चुनी गईं थी। वहीं, उनके पिता वेद प्रकाश गोयल 2001 से 2003 तक वाजपेयी सरकार में केंद्रीय जहाजरानी मंत्री रहे थे। बता दें कि उनके पिता ने करीब 20 सालों तक पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में भी काम किया था।
कितनी है पीयूष गोयल की नेट वर्थ?
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पीयूष गोयल ने शपथ पत्र दाखिल किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उसके पास कुल 110.95 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनकी कुल संपत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है। दरअसल, साल 2016 में उनकी कुल संपत्ति 95.37 करोड़ रुपए थी, जो साल 2010 में बढ़कर 30.34 करोड़ हो गई।
बैंक खातों में जमा हैं 5.46 करोड़
शपथ पत्र के मुताबिक, पीयूष गोयल के बैंक खातों में 5.46 करोड़ रुपए जमा हैं। पीयूष गोयल के पास 15.01 लाख रुपए की टोयोटा कोरोला अल्टिस, 34.14 लाख रुपए की टोयोटा कैमरी और 33.88 लाख रुपए की एक दूसरी टोयोटा कैमरी कार है। इतना ही नहीं, पीयूष गोयल के पास कुल 2057.20 ग्राम सोने है। साथ ही, कुल 89.86 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 21.08 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति भी है।
क्यों चर्चाओं में आए पीयूष गोयल
दरअसल, पीयूष गोयल ने स्टार्टअप महाकुंभ में कहा था, ' क्या हमें डिलिवरी बॉय या गर्ल ही बनकर खुश हो जाना चाहिए। भारत में हमने डिलिवरी ऐल्स बनाए हैं, जो बहुत तेजी से सामान लोगों तक पहुंचा रहे हैं। हमारी यह स्थिति है, जबकि चीन में आर्टिफिसशियल इंटेलिजेंस पर काम हो रहा है और वे इलक्ट्रिक वीकल्स पर भी तेजी से काम कर रहे हैं।' उनके इस बयान पर विवाद हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications