Piyush Goyal On Rahul Gandhi: पीयूष गोयल भड़के राहुल गांधी पर, कहा- 'कांग्रेस देशहित से कॉम्प्रोमाइज करती है'
Piyush Goyal On Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भारत-अमेरिका डील पर हमलावर देश की मुख्य विपक्षी पार्टी ने एक टीशर्ट शेयर की थी। इसमें पीएम मोदी के लिए 'कॉम्प्रोमाइज' कैप्शन का इस्तेमाल हुआ था। कांग्रेस लगातार डील पर हमलावर है और इसे देश के हितों से समझौता किया जाना बता रही है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि देश का अपमान करना कांग्रेस की आदत हो चुकी है। उन्होंने कहा, 'अगर किसी ने कॉम्प्रोमाइज किया है, तो वो राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी ने देश के हितों के साथ समझौता किया है।'

Piyush Goyal ने कांग्रेस और राहुल की लगाई क्लास
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हालिया विवाद पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी ओछी राजनीति कर रहे हैं। अगर देश के हितों के साथ किसी ने समझौता किया है, तो वो कांग्रेस पार्टी है। बोफोर्स मामले की निष्पक्ष जांच रोकने वाली यही पार्टी थी। देश के सामने भ्रष्टाचार का सच नहीं आने दिया गया। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि विदेशों में जाकर देश का अपमान करना, देश के बारे में बुरा बोलना राहुल गांधी की आदत हो चुकी है।
Rahul Gandhi भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर हैं हमलावर
लोकसभा में बजट सत्र के दौरान भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को समझौता करार दिया था। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में भारत को बेच दिया। भोपाल में किसानों की महारैली में भी उन्होंने इसे दोहराते हुए कहा कि पीएम मोदी ने दबाव में आकर यह डील की है। पीएम ने अडानी के हितों की रक्षा करने के लिए यह डील की है।












Click it and Unblock the Notifications