VIDEO: मुंबई में पानी के प्रेशर से हवा में उड़ी कार, लोगों में मचा हड़कंप

मुंबई। मुंबई के बोरीवली इलाके में सड़क पर सोमवार को रोहित शेट्टी की स्टाइल वाली मूवी की सीन देखने को मिला। दरअसल एक बोलेरो कार को पानी ने हवा में उछाल दिया। पानी का प्रेशर इतनी तेज था कि कार कई फुट हवा में उछल कर दूर जा गिरी। यह घटना बोरीवली के चिकुवाडी इलाके की है। सोमवार को यहां पर पानी का एक 72 इंच का पाइप अचनाक फट गया।

पानी से प्रेशर से हवा कई फुट तक उड़ी कार, लोगों में मची भगदड

दरअसल सड़क पर एक जगह पानी का पाइप लीक हो रहा था। जिसके चलते सड़क पर काफी पानी भर गया था। जिसके चलते वहां जाम की स्थिति बन गई। इसी दौरान जिस जगह पर पानी लीक हो रहा था। उसी जगह पर एक बोलेरो कार आकर रुकी। कार आगे बढ़ने का इंतजार कर रही थी। तभी अचानक से पाइप में ब्लास्ट हो गया। पानी के प्रेशर इतना तेज था कि कार कई फीट हवा में उछल गई और दूर जाकर गिरी।

अचानक हुए पाइप ब्लास्ट से चारों भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पाइप ने निकले वाली पानी की उंचाई दो मंजिला इमारत के बराबर थी। पाइप फटने के चलते आसपास भारी संख्या में पानी भर गया। वहीं कई इलाकों की पानी की सप्लाई बाधित हो गई। पाइप फटने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+