दिल्ली मेट्रो का 'शॉपिंग कॉरिडोर' 6 अगस्त से शुरू, जुड़ेंगे चार बड़े मार्केट, खरीदारी होगी आसान
दिल्लीवासियों के लिए एक खुशखबरी है। अब सरोजनी और लाजपत नगर जैसे मार्केट में शॉपिंग करने के लिए लोगों को ट्रैफिक नहीं झेलना होगा। पश्चिम और उत्तरी दिल्ली के लोग सीधा दक्षिण दिल्ली पहुंच सकते है। दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस और लाजपत नगर के बीच चलने वाली पिंक लाइन मेट्रो 6 अगस्त से शुरू होने जा रही है।

नई दिल्ली। दिल्लीवासियों के लिए एक खुशखबरी है। अब सरोजनी और लाजपत नगर जैसे मार्केट में शॉपिंग करने के लिए लोगों को ट्रैफिक नहीं झेलना होगा। पश्चिम और उत्तरी दिल्ली के लोग सीधा दक्षिण दिल्ली पहुंच सकते है। दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस और लाजपत नगर के बीच चलने वाली पिंक लाइन मेट्रो 6 अगस्त से शुरू होने जा रही है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

अरविंद केजरीवाल करेंगे उद्घाटन
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का अगला सेक्शन 6 अगस्त को दिल्लीवासियों के लिए खुलेगा। मजलिस पार्क से शिव विहार तक चलने वाली पिंक लाइन मेट्रो का एक सेक्शन फरवरी से ही खुल चुका है। मजलिस पार्क से दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस के बीच मेट्रो फरवरी में लोगों के लिए खुल गई थी। अब इसका अगला सेक्शन, दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस से लाजपत नगर 6 अगस्त को यात्रियों के लिए खुल जाएगा। इस सेक्शन का उद्घाटन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी करेंगे। (तस्वीर: पिंक लाइन मेट्रो/सरोजनी नगर)

दो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा
दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस और लाजपत नगर के बीच मेट्रो 8.1 किलोमीटर का सफर तय करेगी। डीएमआरसी के जारी बयान में बताया कि मेट्रो का उद्घाटन 11:30 बजे मेट्रो भवन से रिमोट कंट्रोल के जरिये किया जाएगा। इसके बाद 1 बजे से पिंक लाइन मेट्रो को यात्रियों के लिए खोला जाएगा। इस मेट्रो लाइन में यात्री दो जगह इंटरचेंज कर पाएंगे। आईएनए मेट्रो स्टेशन पर येलो लाइन और लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर वॉयलेट लाइन में इंटरचेंज की सुविधा से कई यात्रियों को राहत मिलेगी।

दिल्लीवालों के लिए शॉपिंग हुई आसान
दिल्ली में शॉपिंग के शौकीन लोगों को भी इस मेट्रो से बड़ी सुविधा मिलेगी। पिंक लाइन मेट्रो दिल्ली के चार बड़े मार्केट को जोड़ेगी, जिससे यात्रियों का काफी समय बचेगा। पिंक लाइन मेट्रो पर साउथ एक्सटेंशन, आईएनए, सरोजनी नगर और लाजपत नगर पड़ेगा। डीएमआरसी के कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशंस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल ने कहा कि ये शॉपिंग करने वालों के लिए एक कॉरिडोर की तरह होगा। इसके अलावा राजौरी गार्डन, बीकाजी कामा प्लेस, दिल्ली कैंट पंजाबी बाग भी इस मेट्रो लाइन पर हैं।

59 किलोमीटर का सफर तय करेगी पिंक लाइन
इस मेट्रो लाइन पर 23 ट्रेनें दौड़ेंगी जिसकी फ्रीक्यूंसी 5 मिनट 45 सेकेंड्स होगी। ऑफिस के समय मेट्रो 5 मिनट 12 सेकेंड की फ्रीक्यूंसी पर आएंगी। पिंक लाइन मजलिस पार्क और शिव विहार कॉरिडोर का हिस्सा है जो डीएमआरसी फेज-3 नेटवर्क का हिस्सा है। पिंक लाइन मेट्रो 59 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
-
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?












Click it and Unblock the Notifications