DRDO ने की पिनाका MK-I के अपग्रेड वर्जन की पोखरण में टेस्टिंग सफल
जयपुर, 09 अप्रैल: राजस्थान के पोखरण में शनिवार को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ)ने पिनाका एमके-I रॉकेट के एडवांस वर्जन और पिनाका एरिया डेनियल मुनिशन (एडीएम) रॉकेट सिस्टम का सफल परीक्षण किया। पिछले पखवाड़े के दौरान विभिन्न रेंजों के लिए कुल 24 ईपीआरएस रॉकेट दागे गए। सभी राकेट अपना लक्ष्य सटीकता और निरंतरता से भेदने में सफल रहे।
Recommended Video

एक अधिकारी के मुताबिक, सभी रॉकेट को टेलीमेट्री, रडार और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम जैसे रेंज इंस्ट्रूमेंट्स से ट्रैक किया गया। पिनाका MK-I मौजूद पिनाका का लेटेस्ट वर्जन है। इसके जरिए 44 सेकेंड में 45 किलोमीटर की दूरी तक एक साथ 12 रॉकेट दागे जा सकते हैं। पहले पिनाका में रॉकेट के लिए गाइडेंस सिस्टम नहीं थी। अब अपग्रेडेड वर्जन में गाइडेंस सिस्टम भी शामिल है। मतलब ये रॉकेट को किस दिशा में कैसे जाना है इसके लिए भी गाइड कर सकेगी।
पिनाका एमके-आई एक अपग्रेटेड रॉकेट प्रणाली है, जिसका पहले भी कई बार सफल परीक्षण किया जा चुका है। डीआरडीओ की टेक्नोलॉजी के आधार पर इन रॉकेट प्रणालियों को विकसित किया गया है। पिनाका एमके-आई रॉकेट प्रणाली की मारक क्षमता लगभग 45 किलोमीटर है। वहीं, पिनाका-II रॉकेट सिस्टम की मारक क्षमता 60 किलोमीटर है। इस रॉकेट प्रणाली को डीआरडीओ की दो प्रयोगशालाओं आयुध उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (एचईएमआरएल) और अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एआरडीई) ने संयुक्त रूप से डिजाइन किया है।












Click it and Unblock the Notifications