पायलट बेटे ने मां-पापा को दिया प्‍यारा सरप्राइज, वीडियो में देखें क्‍या किया

नई दिल्‍ली, 22 जुलाई: सोशल मीडिया पर आए दिन लोगों के वीडियो वायरल होते रहते हैं जो आपके दिल में जगह बना लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पायलट बेटे ने अपने मां-पापा को ऐसा सरप्राइज दिया जिसे देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्‍कान आ जाएगी।

प्‍यारे सरप्राइज से मां पापा को चौका दिया

प्‍यारे सरप्राइज से मां पापा को चौका दिया

लोगों को ये वीडियो इतना पसंद आया कि ये वायरल हो गया। वीडियो में नजर आ रहा है कि उसने अपने प्‍यारे सरप्राइज से मां पापा को चौका दिया। हर बच्चा चाहता है वह है अपने माता-पिता को खुश और गौरवान्वित करें। इस पायलट ने भी ऐसा सरप्राइज दिया कि उनके चेहरे खिल उठे और वो गौरान्वित नजर आए।

माता-पिता जिस फ्लाइट में हुए सवार उसका पायलट उनका बेटा था

माता-पिता जिस फ्लाइट में हुए सवार उसका पायलट उनका बेटा था

दरअसल, पायलट के माता-पिता जयपुर की उसी फ्लाइट में सवार हुए जिसे उनका बेटा उड़ाने वालाा लेकिन वे इस बात से अनजान थे कि उनका बेटा ही है जो उनकी फ्लाइट का पायलट है। पायलट अपने माता-पिता को उनके शहर जयपुर ले गया जहां वो रहते हैं। माता-पिता अपनी उड़ान में सवार हुए तो वे इस बात से अनजान थे कि यह उनका बेटा ही वो फ्लाइट उड़ाने वाला है।

पायलट बेटे को देखकर मां हुई सरप्राइज

पायलट बेटे को देखकर मां हुई सरप्राइज

पायलट कमल कुमार ने इंस्टाग्राम पर ये दिल खुश कर देने वाला वीडियो शेयर किया है। इसे 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में दिख रहा है कि माता-पिता अनजाने में उड़ान भर रहे हैं और फिर अचानक वे उसे कॉकपिट के एंट्री गेट पर देखती हैं। मां थोड़ी देर रुकती है और फिर अपने बेटे का हाथ पकड़कर मुस्कुराती है। वीडियो में कमल की कॉकपिट में अपने माता-पिता के साथ बैठे तस्वीरें भी शामिल हैं।

पायलट बेटे ने वीडियो शेयर कर लिखी ये पोस्‍ट

पायलट बेटे ने वीडियो शेयर कर कैप्‍शन में लिखा जब से मैंने फ्लाइट उड़ाना शुरू किया तब से मैं इस पल का इंतजार कर रहा था और आखिरकार मुझे उन्हें जयपुर वापस घर ले जाने का मौका मिला। यह एक ऐसा खूबसूरत एहसास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+