My Voice: थाने में शोहदे को पीटने वाली संजना समाज की नयी प्रेरणा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में लड़की पर अश्लील कमेंट करना एक लड़की पर भारी पड़ा। लड़की ने हिम्मत दिखाई और थाने में पुलिस के सामने ही लड़के को जमकर जूतों से पीटा। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। कोई लड़की की तारीफ कर रहा है तो कोई कह रहा है कि थाने में पुलिस के सामने लड़के की पिटाई करना अपराध है और लड़की पर कार्रवाई होना चाहिए। वहीं इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश में सिविल डिफेंस विभाग में आईजी के पद पर तैनात आईपीएस ऑफिसर अमिताभ ठाकुर ने अपनी राय रखी।

अमिताभ ठाकुर ने लड़की की बहादुरी पर उसे इनाम देने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि मैंने पीलीभीत में थाने में शोहदे की पिटाई करने वाली लड़की की पूरी बात सुनी और जानी कि वह तीन साल से इस लड़के की छेड़खानी को सह रही थी और अब आजिज आ कर उसने यह कदम उठाया। मेरी नजर में यह पूर्णतया स्वतः स्फुट घटना है जिसमे किसी का भी दोष नहीं है, इसके साथ जी उस बहादुर लड़की संजना का यह कार्य निश्चित रूप से समाज के लिए नयी प्रेरणा देगा।
अतः मैं अपनी ओर से इस बहादुर लड़की को एक हज़ार रुपये का ईनाम दे रहा हूं जो मैं शीघ्र ही पीलीभीत आ कर अथवा यदि संभव हुआ तो उस लड़की तो लखनऊ बुला कर सम्मानित करते हुए दूंगा। मेरा मानना है कि इस घटना से दूसरी लड़कियों को सबक लेते हुए ऐसे शोहदों का जम के मुकाबला करने के लिए खुद को समर्थ बनाना चाहिए।
क्या था पूरा मामला
पीलीभीत में संजना नाम की एक लड़की को अंकित रोज आते-जाते अश्लील कमेंट करता था। संजना उसकी हरकतों से काफी परेशान थी। शनिवार को भी जब अंकित ने संजना को परेशान किया, तो उसने अंकित की बाइक रोककर उसकी चाबी निकाल ली। फिर संजना पास वाले पुलिस स्टेशन चली गई। अंकित भी बाईक की चाबी लेने के लिए संजना के पीछे-पीछे थाने में चला गया। जहां संजना ने अंकित की पुलिस के सामने जमकर पिटाई की।












Click it and Unblock the Notifications