500 और 1000 के नोट फिर से चलाए जाने के लिए खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

पीएम मोदी के 500 और 1000 के नोट पर बैन के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है।

नई दिल्ली। पीएम मोदी के 500 और 1000 के नोट पर बैन के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। इस फैसले पर बैन के लिए कोर्ट में याचिका दायर की गई है।

note

पीएम मोदी ने मंगलावर को राष्ट्र के नाम संबोधन में ब्लैक मनी पर लगाम लगाने और भ्रष्टाचार कम करने के उद्देश्य से 500 और 1000 के नोट पर बैन लगाने की घोषणा की थी। इसके बाद इस फैसले ने देशभर में हलचल पैदा कर दी।

पीएम के फैसले को जहां एक तरफ काफी सराहा जा रहा है तो एक झटके में ही 500 और 1000 के नोट बंद हो जाने से आम जनता को कहो रही दिक्कतों का हवाला देते हुए विरोध भी किया जा रहा है।

ये विरोध अब कोर्ट तक भी पहुंच गया है। मोदी सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। एक वकील द्वारा दाखिल इस याचिका में मोदी सरकार के फैसले पर रोक लगाने की मांग की गई है। इस याचिका पर कोर्ट में कल (गुरूवार) सुनवाई होगी।

पीएम मोदी ने कहा, भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 500 और 1000 के नोट पर बैन की बात कही थी। राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम ने कहा था कि ब्लैक मनी पर प्रहार करने के लिए 1000 के नोट बंद होंगे जबकि 500 के नोट बदले जाएंगे।

पीएम ने 1000 और 500 रुपये के मौजूदा करंसी नोटों को 8 नवंबर की रात 12 बजे से बंद करने का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि 500 और 1000 रुपये के करैंसी नोट कानूनी रूप से मान्य नहीं रहेंगे।

पीएम मोदी ने इस बैन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि हम जाली नोटों और करप्शन के खिलाफ जो जंग लड़ रहे हैं, इससे उस लड़ाई को ताकत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+