पाकिस्तान से आया कबूतर लाया चिट्ठी, पीएम को दी धमकी
नई दिल्ली। पंजाब स्थित पठानकोट में बमियाल सेक्टर की सिंबल चौकी पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों को संदिग्ध कबूतर मिला है। इस कबूतर को बीएसएफ ने अपने कब्जे में ले लिया है।
इसके बाद इसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

बताया जा रहा है कि यह कबूतर सीमापार से आया है । कबूतर के पास से उर्दू में लिखा पत्र मिला है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित है।
हमें 1971 के वक्त न समझें

बताया कि कबूतर के पास से बरामद कागज पर उर्दू में लिखे गए संदेश में लिखा है कि 'मोदी जी, हमें 1971(भारत-पाक युद्ध) के वक्त का मत समझिए।' अब हर बच्चा भारत के खिलाफ लड़ने को तैयार है।

पठानकोट स्थित नारोट जयमाल सिंह पुलिस थाने के अधीक्षक रमेश कुमार ने जानकारी दी कि जब कबूतर मिला तो उसके पास यह पत्र भी था। मामले की जांच की जा रही है।'
इससे पहले शनिवार (1 अक्टूबर) को हवा में छोड़े हुए गुब्बारे मिले थे। गुब्बारों पर उर्दू में लिखे हुए पर्चे चिपके थे। इन पर्चों में लिखा गया था कि 'मोदी जी अयूब की तलवारें हमारे पास अभी भी हैं, इस्लाम जिंदाबाद।'












Click it and Unblock the Notifications