VIRAL: प्रिया प्रकाश को साड़ी में देख थमी फैंस की सांसें, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

एक वीडियो क्लिप से सभी को दीवाना बनाने वालीं प्रिया प्रकाशा वेरियर को कौन भूल सकता है भला। अपनी आंखों के इशारों से उन्होंने युवाओं पर ऐसा जादू चलाया था, कि हर कोई घायल हो गया था। अब उन्हें घायल करने प्रिया एकदम अलग अंदाज में आ गई हैं।

Priya Prakash

नई दिल्ली। एक वीडियो क्लिप से सभी को दीवाना बनाने वालीं प्रिया प्रकाशा वेरियर को कौन भूल सकता है भला। अपनी आंखों के इशारों से उन्होंने युवाओं पर ऐसा जादू चलाया था, कि हर कोई घायल हो गया था। अब उन्हें घायल करने प्रिया एकदम अलग अंदाज में आ गई हैं। वीडियो में स्कूल ड्रेस में दिखने वालीं प्रिया प्रकाश अब पारंपरिक परिधान साड़ी में लोगों का दिल चुरा रही हैं।

साड़ी में छाईं प्रिया प्रकाश वेरियर

इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साड़ी में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों में प्रिया सफेद रंग की कासावू साड़ी में दिख रही हैं। किसी नदी किनारे खिंचवाई गईं इन तस्वीरों में प्रिया प्रकाश काफी खूबसूरत लग रही हैं। इंस्टाग्राम पर 60 लाख से ज्यादा की फैन फॉलोइंग वाली प्रिया की इन फोटो पर साढ़े छह लाख से ज्यागा लाइक्स आ चुके हैं।

एक क्लिप से हुईं थी फेमस

उनके फैंस प्रिया की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। प्रिया प्रकाश वेरियर वैलेंटाइन डे के मौके पर पहली बार चर्चा में आई थीं। वैलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले प्रिया के एक वीडियो ने उन्हें रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया था। प्रिया की फिल्म 'ओरु अदार लव' के गाने 'मनिकया मलराया पूरी' गाने की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिसमें वो आंख मटकाती हुई दिख रही थीं।

लाखों दिलों पर राज करती हैं प्रिया

लाखों दिलों पर राज करती हैं प्रिया

ये वीडियो इतना वायरल हुआ था कि उन्हें नेशनल क्रश का खिताब मिल गया था। हालांकि प्रिया के इस गाने पर काफी विवाद भी हुआ। कुछ मुस्लिम संगठनों ने इस गाने को प्रोफेट मोहम्मद का अपमान बताकर इसे बैन करने की भी मांग की थी। अपने खिलाफ केस और गाने पर बैन की मांग के खिलाफ प्रिया उच्चतम न्यायालय पहुंची थीं। सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें बड़ी राहत देते हुए सभी केस पर रोक लगा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+